फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The entire world acknowledged Atal's firm resolve during the Kargil conflict: Yogi

कारगिल संघर्ष में अटल के दृढ़ संकल्प का पूरी दुनिया ने लोहा माना : योगी

Mon, 17 Aug 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The entire world acknowledged Atal's firm resolve during the Kargil conflict: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु के रूप में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ निरंतर कार्य करते रहे। उनका छह दशकों का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहा। कारगिल संघर्ष में उनके दृढ़ संकल्प का लोहा पूरी दुनिया ने माना। उनके इरादे भी अटल थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा का मुद्दा रहा हो अथवा वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्ध का समय, उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करने के बजाय एक जिम्मेदार सांसद के रूप में साथ खड़े होकर राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में योगदान दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, सांसद बृजलाल, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, उमेश द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed