{"_id":"6a82257b06400211f6033202","slug":"three-out-of-52-issues-resolved-60-to-receive-free-spectacles-lucknow-news-c-13-lko1070-1877782-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 52 समस्याओं में तीन का निस्तारण, 60 को मिलेंगे निशुल्क चश्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 52 समस्याओं में तीन का निस्तारण, 60 को मिलेंगे निशुल्क चश्मे
Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
शिविर में समस्याएं बताते फरियादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान के 179वें सप्ताह में 52 लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। इनमें वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, साइकिल सहायता, सड़क निर्माण और आयुष्मान भारत कार्ड से जुड़ी समस्याएं शामिल थीं। तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शांति देवी, सरस्वती और मिथिलेश रावत के आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाए गए।
साईं ऑप्टिकल के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें 75 लोगों की आंखों की जांच हुई और 60 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क चश्मे दिए गए। कार्यक्रम में 191वें बॉयज यूथ क्लब और 129वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल, जबकि गर्ल्स क्लब को बैडमिंटन, वॉलीबॉल और कैरम की किट दी गईं। शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मेधावी छात्राओं सोनाली वर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, सोनाली रावत और ईशा खरे को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। (संवाद)