फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation to gift projects worth 50 crore.

Lucknow News: 50 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देगा नगर निगम

Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to gift projects worth 50 crore.
लखनऊ। नगर निगम इस महीने करीब 50 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को जनता को सौंपेगा। इनमें कैसरबाग में 500 वाहनों की क्षमता वाली भूमिगत पार्किंग और आधुनिक कॉम्पैक्टर शामिल हैं। साथ ही कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण के लिए अमौसी और जरहरा में एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) और ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू होंगे। इनकी शुरुआत से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कैसरबाग में तहसील वाली रोड पर नगर निगम चकबस्त नाम से कोठी है। करीब 10 साल पहले यहां नगर निगम का मुख्यालय बनना था। इसका काम शुरू होने के बाद संरक्षित इलाका होने के कारण अधिक ऊंचाई का भवन बनाने पर रोक लग गई। ऐसे में नगर निगम ने यहां डबल बेसमेंट पार्किंग बनाने का निर्णय लिया, जो बनकर तैयार है। 31 अगस्त तक इसे शुरू किया जाना है। इससे तहसील वाली सड़क पर वाहन खड़े करने की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

.......

कुत्तों की आबादी पर लगेगी लगाम
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि लावारिस कुत्तों की आबादी पर रोक लगाने के लिए नया एबीसी सेंटर अमौसी क्षेत्र में कान्हा उपवन के आगे बनकर तैयार है। यहां रोजाना 50 कुत्तों की नसबंदी हो सकेगी और 300 कुत्तों को रखा जा सकेगा। अभी सिर्फ इंदिरानगर इलाके के जरहरा में बने एबीसी सेंटर में ही नसबंदी होती है। जितनी तादाद में कुत्ते हैं उसकी तुलना में एक सेंटर कम पड़ रहा था। अन्य शहरों में कुत्तों की आबादी पर रोक लगाने के लिए नगर निगम निकायों को ट्रेनिंग देगा। इसके लिए शासन के आदेश पर ढाई करोड़ रुपये की लागत से जरहरा में एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार है। ट्रेनिंग देने वाली संस्था के साथ निगम का एमओयू भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

खुले में कूड़ा डालने की समस्या होगी दूर

बुलाकी अड्डा तालकटोरा क्षेत्र, एचडी पैलेस आईआईएम रोड और राजाजीपुरम में अलीतरंग गेस्ट हाउस के पास आधुनिक कॉम्पैक्टर बनाए गए हैं। इससे आसपास रहने वालों को खुले में कूड़ा पड़ने से होने वाली गंदगी से राहत मिलेगी।


कोट
चकबस्त पार्किंग, एबीसी सेंटर, एबीसी ट्रेनिंग सेंटर के साथ कॉम्पैक्टर बनकर तैयार हैं। इसी माह इनका शुभारंभ किया जाना है। इनके शुरू होने से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा।

- गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed