{"_id":"6a8225631718da68800c5c88","slug":"fraudster-flees-with-goods-worth-thousands-from-two-shops-lucknow-news-c-13-lko1070-1877739-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो दुकान से हजारों का सामान लेकर टप्पेबाज फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो दुकान से हजारों का सामान लेकर टप्पेबाज फरार
Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आलमबाग इलाके में एक टप्पेबाज रविवार सुबह बिजली की दो दुकानों से करीब 30 हजार का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ितों ने स्थानीय चौकी में तहरीर दी है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है।
आलमबाग बस अड्डे के करीब दिलप्रीत सिंह की रोमी इलेक्ट्रिक नाम से दुकान है। दुकान के ऊपर वह परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोस में उनके बुजुर्ग बड़े पापा सरदार अजीत पाल सिंह की दशमेश इलेक्ट्रिक नाम से दुकान है। रविवार सुबह सरदार अजीत पाल सिंह के पास एक युवक उनके पास आया और कहा कि उसे बिजली का कुछ सामान और सीलिंग फैन चाहिए। उन्होंने उससे सामान की सूची ली और सामान निकालना शुरू किया। उनकी दुकान में कुछ सामान नहीं था, लिहाजा उन्होंने अन्य सामान देने के लिए दिलप्रीत सिंह को घर से बुला लिया। अजीत पाल सिंह ने करीब पांच हजार का सामान दिया। इसके बाद करीब 25 हजार का अन्य सामान निकाला गया। उसने दिलप्रीत से तीन सीलिंग फैन निकालने के लिए कहा, जिस पर वह गोदाम चले गए। इसी दौरान आरोपी युवक ने अजीत पाल सिंह को मोबाइल दिखाते हुए कहा कि उसने ऑनलाइन भुगतान कर दिया है।
इसके बाद उसने ई रिक्शे पर सामान लादा और फरार हो गया। दिलप्रीत और अजीत पाल सिंह ने जब मोबाइल पर संदेश चेक किया तो पता चला कि भुगतान नहीं हुआ था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा साफ दिखाई दिया है। दिलप्रीत सिंह ने आदर्श नगर चौकी में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।