फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bike hits divider; female employee of mobile company dies.

Lucknow News: बाइक डिवाइडर से टकराई, मोबाइल कंपनी की महिला कर्मी की मौत

Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 17 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bike hits divider; female employee of mobile company dies.
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक में बैठीं अंबेडकरनगर के मर्थुआ सरैया की रहने वालीं मोबाइल कंपनी की कर्मी अमिता वर्मा (28) की मौत हो गई। उनकी बहन सलोनी और बाइक चला रहे आलोक भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव बाजपेई ने बताया कि अमिता और सलोनी चिनहट के मल्हौर में किराये पर रहती थीं। रविवार शाम दोनों बहनें आलोक के साथ बाइक से घूमने निकलीं थीं। शाम को वे जी-20 रोड से गुजर रहे थे। तभी तीखी मोड़ के कारण बाइक बेकाबू होकर टकरा गई। अमिता गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पत्नी के साथ वहां गुजर रहे अभिषेक ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर उन्होंने अमिता को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed