Decorating Ideas: अभी सिर्फ अप्रैल का महीना है और कई जगहों का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। ऐसे में हर कोई अपने रहन-सहन से लेकर खान-पान तक में भी बदलाव कर रहा है। यदि आप अपने घर को भी गर्मी के अनुकूल बनाने का सोच रही हैं, तो ड्राइंग रूम से शुरुआत करें।
Decoration Ideas: गर्मी के मौसम में ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, तेज धूप से मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में यदि आप अपने घर को खूबसूरत तरह से सजाना चाहते हैं तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्के रंगों का फर्नीचर रखें
गर्मी के मौसम में अपने ड्राइंग रूम में ऐसे फर्नीचर रखें, जिनका रंग हल्का हो। यदि फर्नीचर नहीं बदल सकते तो आप अपने घर के फर्नीचर के लिए हल्के रंगों वाले कवर ले आएं। हल्के-हल्के रंग गर्मी के मौसम में आपको ठंकर प्रदान करने में मदद करेंगे।
हल्के रंग के पर्दे लगाएं
यदि आपके ड्राइंग रूम में खिड़की है तो उसे ऐसे ही खुला नहीं रहने दें। उसे ढकने के लिए हल्के रंग के लेकिन ऐसे पर्दे लगाएं, जिनको लगाने के बाद धूप को रोक सकें। जब तेज धूप घर में नहीं आएगी तो घर भी ठंडा रहेगा।
इंडोर प्लांट हैं जरूरी
आज-कल बाजार में कई तरह के इंडोर प्लांट्स आते हैं, जो न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी वजह से घर में ठंडक भी बढ़ती है। यदि इन्हें घर के अंदर रख रहे हैं तो इनका आपको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है।अगर चाबें तो सिर्फ मनी प्लांट को भी घर में लगा सकते हैं।
दीवारों पर लगाएं ऐसी पेंटिंग
अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप ड्राइंग रूम की दीवारों पर खूबसूरत सी हल्के रंगों वाली तस्वीरें लगा सकती हैं। ऐसी तस्वीरें आपके परिवारवालों की हो सकती हैं, नहीं तो आप सजावट वाली तस्वीरों को भी अपने ड्राईंग रूम में सजा सकती हैं।