घूमने का शौक किसे नहीं होता लेकिन कई बार ऑफिस में छुट्टी की मारामारी, वर्कलोड, वर्क को लेकर स्ट्रेस की वजह से आप अपना प्लान कैंसिल कर देते हैं। रोजमर्रा के काम और ऑफिस से ट्रैवल के लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ खास टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आपको ऑफिस में छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और आप आसानी से माइंड फ्री होकर घूम भी लेंगे।
Travel Tips: ऑफिस से बिना छुट्टी लिए करें घूमने का प्लान, बहुत ही कम खर्च में होगा खूब एंजॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक छुट्टियां और वीकेंड
ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं, वो वीकेंड और पब्लिक छुट्टियों के आस-पास काम को रोक अलग से छुट्टियां लेते हैं। लेकिन ये करने के बजाय आप छुट्टियां शुरू होने से पहले थोड़ा काम जल्दी खत्म कर निकलें और वापस थोड़ा लेट आ जाएं। इससे आपको सिर्फ 1 से 2 घंटे ऊपर-नीचे करने होंगे, अगर आप वीक डेज़ में अपनी परफॉर्मेंस अच्छी रखेंगे तो आपकी इस हेरा-फेरी पर कोई आपको रोकेगा नहीं। इसी तरह आप पब्लिक हॉलिडे के दौरान भी कर सकते हैं।
वर्क ट्रिप के लिए हमेशा तैयार
इससे बेहतर क्या होगा कि आपको काम के साथ ट्रैवल करने को भी मिले और इसका सारा खर्च कंपनी उठाए। इसीलिए कभी भी ऑफिस ट्रिप को मना ना करें, और अपने बॉस से ट्रैवल के इस इंट्रेस्ट को जताएं भी।
काम का वक्त
कई कम्पनियां ऐसी हैं जो ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए वक्त थोड़ा ऊपर-नीचे कर देती हैं। अगर आपकी कंपनी ऐसा नहीं करती तो इसके लिए ऑफिस में ज्यादा काम करें और जिस वीकेंड आपको ट्रैवल ना करना हो उन दौरान ऑफिस में काम करके बाद में उन्हीं ऑफ्स को लेकर ट्रैवल के लिए इस्तेमाल करें। और, इस बारे में पहले ही मैनेजमेंट से बात करें ताकि कोई कंफ्यूजन ना रहे।
घर के पास ट्रैवल करें
अगर आप कुछ भी करके ट्रैवल के लिए लंबा समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपने घर या शहर के पास ट्रैवल करें। क्योंकि आज भी ऐसी कई जगहें हैं जो आपने नहीं देखी होंगी।