फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adventure Ideas: एडवेंचर पसंद है तो पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

Tue, 06 Sep 2022 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 06 Sep 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Adventure Ideas: Famous Paragliding Places in India Know All Details in Hindi
पैराग्लाइडिंग की जगहें - फोटो : Pixabay

Famous Paragliding Places in India: आजकल के युवा ऐसे सफर पर जाना चाहते हैं, जहां का नजारा तो आकर्षक हो ही, साथ ही रोमांच को भी महसूस कर सकें। रोमांचक सफर के लिए लोग कई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप ट्रेकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग और बंजी जम्पिंग से लेकर वाटर एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप किसी एडवेंचर एक्टिविटी को अपनाना चाहते हैं तो पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। पैराग्लाइडिंग एक मनोरंजक और साहसिक स्पोर्ट है, जिसमें हल्का फ्रेबिक विंग जुड़ा होता है। पायलट इसी फैब्रिक विंग के नीचे बैठता है और आसान में उड़ान भरता है। पैराग्लाइडर घंटों तक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को इस उड़ान के जरिए पूरा कर सकता है। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो भारत की इन पांच जगहों पर जा सकते हैं, जो पैराग्लाइडिंग के लिए मशहूर हैं।

Adventure Ideas: Famous Paragliding Places in India Know All Details in Hindi
पैराग्लाइडिंग की जगहें - फोटो : amar ujala

पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध जगहें

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग


हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल हैं लेकिन अगर आप पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो हिमाचल के बीर बिलिंग जाएं। ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। यहां छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन का लुत्फ आप उठा सकते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग लैंडिंग साइट है। दोनों के बीच लगभग 14 किलोमीटर की दूरी है। यहां अक्टूबर से जून महीने तक पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा समय होता है। पैराग्लाइडिंग की फीस लगभग 3500-5500 रुपए हो सकती है।

Adventure Ideas: Famous Paragliding Places in India Know All Details in Hindi
पैराग्लाइडिंग की जगहें - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड का नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल में भी पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। पैराग्लाइडिंग करते हुए आप आसमान से सुंदर शहर को देख सकते हैं। मानसून छोड़कर आप पैराग्लाइडिंग के लिए नैनीताल कभी भी जा सकते हैं। नैनीताल में पैराग्लाइडिंग फीस लगभग 1500-5000 रुपए के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adventure Ideas: Famous Paragliding Places in India Know All Details in Hindi
पैराग्लाइडिंग की जगहें - फोटो : Pixabay

महाराष्ट्र का पंचगनी

पंचगनी पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहां की वादियों, हरियाली और सुंदर पहाड़ियों को आसमान से देखना अलग ही अनुभव महसूस कराएगा। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेस्ट महीना नवंबर से फरवरी के बीच होता है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग के लिए कई टेक ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे खिंगर, भीलर और तपोला। यहां आपको सोलो जंप की ट्रेनिंग भी दी जाती है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने की योजना बना रहे हैं तो यहां की फीस 1500 रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
Adventure Ideas: Famous Paragliding Places in India Know All Details in Hindi
पैराग्लाइडिंग की जगहें - फोटो : Pixabay

मेघालय का शिलांग

भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट जगहों में शिलॉन्ग है। शिलॉन्ग के शानदार नजारों को देखने के लिए पैराग्लाइडिंग मजेदार एक्टिविटी रहेगी। यहां आप 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम शिलॉन्ग में पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना बेहतर समय है। यहां पैराग्लाइडिंग की फीस लगभग 2000 रुपये के आसपास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed