Freedom Struggle Museums India: भारत को आजादी भले ही 15 अगस्त 1949 को मिली हो लेकिन स्वतंत्रता की ये जंग दशकों का संघर्ष है। ये दौर बन गया लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अदम्य साहस की कहानी का। इस गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में देश के संग्रहालय महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां संरक्षित दस्तावेज, दुर्लभ तस्वीरें, हथियार, व्यक्तिगत वस्तुएं, पत्र और ऐतिहासिक रिकॉर्ड हमें आजादी की लड़ाई के उन पलों से रूबरू कराते हैं, जिन्हें किताबों में पढ़ना संभव नहीं होता।
Independence Day 2026: देशभक्ति से भर देंगे भारत के ये 5 संग्रहालय, स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं घूमने का प्लान
Historical Museums India: भारत में आजादी से जुड़े सबसे प्रसिद्ध संग्रहालय कौन-कौन से हैं?
भारत में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख संग्रहालयों में दिल्ली का क्रांति मंदिर और गांधी स्मृति, जलियांवाला बाग संग्रहालय, कोलकाता स्थित नेताजी भवन संग्रहालय और सेल्युलर जेल राष्ट्रीय स्मारक शामिल हैं। इन स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं, दस्तावेज, तस्वीरें और ऐतिहासिक धरोहरें संरक्षित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रांति मंदिर, नई दिल्ली
- दिल्ली स्थित क्रांति मंदिर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों में गिना जाता है।
- यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं, दस्तावेज और तस्वीरें प्रदर्शित हैं।
- संग्रहालय में स्वतंत्रता संग्राम की विभिन्न घटनाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी दिखाया गया है, जिससे युवा पीढ़ी इतिहास को बेहतर ढंग से समझ सके।
गांधी स्मृति, नई दिल्ली
- नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति वही स्थान है, जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन बिताए थे।
- यहां उनकी व्यक्तिगत वस्तुएं, दुर्लभ तस्वीरें, पत्र और वह स्थान भी सुरक्षित है जहां 30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या हुई थी।
- संग्रहालय में गांधीजी के विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
जलियांवाला बाग संग्रहालय, अमृतसर
- अमृतसर का जलियांवाला बाग संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता इतिहास का सबसे भावुक अध्याय प्रस्तुत करता है।
- 13 अप्रैल 1919 के नरसंहार से जुड़ी तस्वीरें, ऐतिहासिक दस्तावेज, स्मारक और घटनाओं का विस्तृत विवरण यहां देखने को मिलता है।
- यहां मौजूद शहीद कुआं और गोलियों के निशान आज भी उस दर्दनाक घटना की गवाही देते हैं।
नेताजी भवन संग्रहालय, कोलकाता
- कोलकाता स्थित नेताजी भवन संग्रहालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को समर्पित है।
- यहां उनकी कार, व्यक्तिगत सामान, पत्र, सैन्य दस्तावेज और आजाद हिंद फौज से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
- इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए यह संग्रहालय बेहद खास अनुभव प्रदान करता है।