फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में तीन दिन तक मनाया जाएगा अयोध्या पर्व, नृत्य-संगीत के साथ और भी बहुत कुछ होगा खास

Thu, 20 Feb 2020 01:15 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
ayodhya parv in delhi tickets venue details must visit know all about this festival in IGNCA
Ayodhya parv - फोटो : Facebook

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण पर देश दुनिया की निगाहें हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की पहली और अहम बैठक हो चुकी है। इस बीच राम मंदिर और अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व से परिचय कराने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में अयोध्या पर्व का आयोजन होने जा रहा है। पिछले साल जनवरी में पहली बार अयोध्या पर्व का आयोजन हुआ था। इस बार 28 फरवरी से एक मार्च तक होने वाला यह दूसरा आयोजन है। आइए जानते हैं इस आयोजन में क्या कुछ होगा खास:

ayodhya parv in delhi tickets venue details must visit know all about this festival in IGNCA
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र - फोटो : Ama ujala

दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में श्री अयोध्या न्यास की ओर से हो रहे इस आयोजन में प्रदशर्नियां लगाई जाएंगी। गीत-संगीत के अलावा कवि गोष्ठी का भी आयोजन होगा। 
सीता रसोईः 
अवधी क्षेत्र में खान-पान की परंपरा को सीता रसोई की थीम के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। माटीघर मैदान में अयोध्या के व्यंजनों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें अयोध्या से आए शेफ्स अपनी पाक कला का प्रदर्शन करेंगे। 
अयोध्या का देसी हाटः 
अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जब भक्त दर्शन करने जाते हैं तो उन्हें वहां की गलियों में भांति-भांति के सामान मिलते हैं जिनमें से अधिकतर का उत्पादन स्थानीय कारीगरों द्वारा ही किया जाता है। अयोध्या पर्व के दौरान इन उत्पादों की विशेष रूप से स्टाल लगाई जाएगी।

ayodhya parv in delhi tickets venue details must visit know all about this festival in IGNCA

डाक्यूमेंट्री शोः 
अयोध्या के धरोहर स्थलों और सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फिल्में दर्शकों को अयोध्या को असल में देखने का एहसास कराएंगीं।
कर्तव्यमूर्ति सम्मान समारोहः 
ऐसी विभूितयों को कर्तव्यमूर्ति सम्मान दिया जाएगा जो अपने कर्तव्य के निर्वहन से समाज में एक आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya parv in delhi tickets venue details must visit know all about this festival in IGNCA
- फोटो : अमर उजाला

सांस्कृतिक कार्यक्रमः

  • फरूवाही लोकनृत्य जिसमें कलाकार मूलतः लाठी पर खड़े होकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।
  • अवध की लोकगायिका प्रतिमा यादव का गायन
  • कथक नृत्यांगना अंजू सिन्हा की भगवान राम के जीवन पर नृत्य नाटिका
  • अयोध्या में प्रचलित मार्गी संगीत जिसे प्रायः संत भगवान के विग्रह को सुनाते हैं।
  • साहित्य संवादः पर्व के दौरान अयोध्या और राम के जीवन को केन्द्र में रखते हुए विविध प्रकार के 
  • राष्ट्रीय कवि गोष्ठी जिसमें देश भर के प्रमुख कवि भाग लेंगे।
  • अवधी कवि सम्मेलन जिसमें अवधी भाषा के कवि अपनी कविता सुनाएंगे।
विज्ञापन
ayodhya parv in delhi tickets venue details must visit know all about this festival in IGNCA
Ramayan

कार्यक्रमः

  • अंतर विश्वविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता- दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और जामिया आदि
  • रामायण क्विज कंपीटिशन- आगंतुक दर्शकों को इसमें भाग लेने का मौका मिलेगा।
  • रामायण अंताक्षरी – इसमें दिल्ली के स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
  • रामायण सेल्फी प्वाइंट- जहां बच्चे रामायण के किरदारों के साथ सेल्फी ले सकेंगे।
  • बाइट सेंटर – जहां आगंतुक राम और अयोध्या को लेकर अपने भाव व्यक्त कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed