फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Travel Guide: अयोध्या के पांच प्रमुख धार्मिक स्थल जो हर भक्त को देखने चाहिए

Thu, 05 Jun 2025 12:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:37 PM IST
सार

Famous Places to Visit in Ayodhya: राम मंदिर के साथ ही यह पांच जगहें पौराणिक महत्व रखती हैं, साथ ही अपनी भव्यता से आपका मन मोह लेती हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Famous Places to Visit in Ayodhya Travel Guide
ayodhya - फोटो : amar ujala

Famous Places to Visit in Ayodhya: भगवान श्रीराम की जन्म स्थली उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हैं, जहां उनका भव्य मंदिर है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद गंगा दशहरा पर अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। दूसरी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं श्री राम लला के दर्शन के लिए लोग उत्साहित भी हैं।



राम मंदिर की भव्यता पहले से अधिक बढ़ गई है जो भक्तों का मन मोह लेगी। लेकिन राम मंदिर के अलावा भी अयोध्या में कुछ ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। राम मंदिर के साथ ही यह पांच जगहें पौराणिक महत्व रखती हैं, साथ ही अपनी भव्यता से आपका मन मोह लेती हैं।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Famous Places to Visit in Ayodhya Travel Guide
कनक भवन अयोध्या - फोटो : instagram

कनक भवन

अयोध्या के राम मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर कनक भवन स्थित है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुंवरि ने 1891 में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मुख्य मंदिर में एक आंतरिक खुला भाग है। यहां सीता माता व भगवान राम के साथ उनके तीनों भ्राताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक और शाम 4:30 से रात 9:30 तक है।

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Famous Places to Visit in Ayodhya Travel Guide
हनुमानगढ़ी अयोध्या - फोटो : instagram

हनुमानगढ़ी

अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए हनुमानगढ़ी के दर्शन करना अनिवार्य माना जाता है। यह मंदिर अयोध्या के सबसे सम्मानित स्थानों में से एक माना जाता है। हनुमानगढ़ी राम मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर है। इस मंदिर का निर्माण एक किले की आकृति में हुआ है। मंदिर टीले पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए 76 सीढ़ियां चढ़ कर पहुंचा जा सकता है। मंदिर के कपाट खुलने का समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक है। ऐसी मान्यता है कि यह वह स्थान है जहां हनुमान जी एक गुफा में रहकर नगर की रक्षा करते थे। मंदिर में हनुमान जी की स्वर्ण प्रतिमा स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Famous Places to Visit in Ayodhya Travel Guide
दशरथ महल - फोटो : instagram

दशरथ महल

राम मंदिर से करीब 700 मीटर की दूरी पर राजा दशरथ का महल है। श्रीराम के पिता राजा दशरथ ने ही इस महल का निर्माण कराया था। यहां प्रभु राम जी की मूर्ति स्थापित है। साथ ही माता सीता और लक्ष्मण व भरत की भी मूर्तियां हैं। दशरथ महल मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह छह बजे खुल जाते हैं और दिन में 12 बजे तक दर्शन के लिए खुले रहते हैं। शाम में पांच बजे से रात नौ बजे तक भक्त दर्शन और पूजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Famous Places to Visit in Ayodhya Travel Guide
नागेश्वर नाथ मंदिर - फोटो : Instagram

श्री नागेश्वर नाथ मंदिर

राम मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर श्री नागेश्वर नाथ मंदिर है। भगवान नागेश्वर नाथ जी अयोध्या के प्रमुख अधिष्ठाता माने जाते हैं। भगवान राम के पुत्र कुश ने भगवान नागेश्वर नाथ जी को समर्पित इस सुंदर मंदिर का निर्माण करवाया था। यहां स्थापित शिवलिंग को प्राचीन काल का माना जाता है। मंदिर का वर्तमान भवन 1750 ईस्वी में निर्मित हुआ था। इस मंदिर में दर्शन के लिए आना चाहते हैं तो मंदिर खुलने का समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed