फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती पर स्वर्ग के समान हैं भारत की ये जगहें, मन मोह लेती है खूबसूरती

Tue, 17 Aug 2021 11:20 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Beautiful and best tourist places in India to visit
खज्जियार की प्राकृतिक खूबसूरती - फोटो : iStock

लोग कहते हैं कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह स्विट्जरलैंड में है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, चारों तरफ हरियाली, नदियां और झीलें पूरी दुनिया में मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं, जो खूबसूरती के मामले में स्विट्जरलैंड से जरा भी कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक है खज्जियार, जो हिमाचल प्रदेश में है। यह देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यही वजह है कि खज्जियार को दुनिया का 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां का मौसम, ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेड़ और खूबसूरत पहाड़, स्विट्जरलैंड में आने का अहसास कराते हैं। खज्जियार झील तो और भी आकर्षक लगता है। झील के चारों ओर की खूबसूरती मन को रोमांचित कर देती है। यह हिल स्टेशन छोटा भले ही है, लेकिन घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जो धरती के स्वर्ग के समान हैं। 

Beautiful and best tourist places in India to visit
डलहौजी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

डलहौजी 

  • धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित डलहौजी एक बहुत की खूबसूरत पर्यटक स्थल है। पर्वतों से घिरे इस जगह पर आने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग में आ गए हैं। अधिकतर लोग सर्दियों में ही यहां जाना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां भारी बर्फबारी होती है।  
Beautiful and best tourist places in India to visit
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गुलमर्ग 

  • गुलमर्ग को भी धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे ढलान पूरे साल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहां आपको ऐसे-ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, जो कहीं नहीं मिलते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful and best tourist places in India to visit
फूलों की घाटी - फोटो : iStock

फूलों की घाटी 

  • उत्तराखंड का मशहूर 'वैली ऑफ फ्लावर्स' घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। फूलों की घाटी में आपको 500 से अधिक फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed