घूमने का शौक रखने वाले लोग कभी एक जगह पर नहीं टिकते, बल्कि वे अपना ज्यादातर समय यात्रा में गुजारते हैं। कभी देश की किसी जगह पर, तो कभी विदेश की किसी जगह पर लोग घूमने जाते हैं। जहां एक तरफ लोग देश में अपनी यात्रा अपनी कार, बस, ट्रेन या फिर डोमेस्टिक फ्लाइट से करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विदेश जाने के लिए लोगों को इटंरनेशनल फ्लाइट का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके लिए समय पर एयरपोर्ट जाना पड़ता है, और कई तरह की सुरक्षा जांच के बाद आप एयरपोर्ट से उड़ान भर पाते हैं। दुनिया में कई ऐसे एयरपोर्ट हैं, जहां से इंटरनेशनल फ्लाइट जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी कतर की राजधानी दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी है? क्या आप कभी इस एयरपोर्ट पर गए हैं? और अगर गए हैं, तो क्या आपने इस एयरपोर्ट की खूबसूरती पर नजर दौड़ाई है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इस आलीशान एयरपोर्ट के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं ताकि जब आप यहां जाएं तो इन्हें जरूर देखें।
{"_id":"611a26898ebc3edfb875b470","slug":"hamad-international-airport-so-beautiful-and-luxurious","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान हवाई अड्डा, जानें इसके बारे में खास बातें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट: ये है दुनिया का सबसे खूबसूरत और आलीशान हवाई अड्डा, जानें इसके बारे में खास बातें
Mon, 16 Aug 2021 02:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Aug 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
hamad international airport
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा
- फोटो : Facebook/Ladyironchef
चांगी एयरपोर्ट को छोड़ चुका है पीछे
- दरअसल, हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विश्व का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट करार दिया गया है। बीते कुछ सालों में इस एयरपोर्ट ने कई मुकाम हासिल किए, जिसमें से एक ये है कि इसने सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट को टॉप से हटाकर खुद की जगह बना ली है। हमद को स्टाईट्रेश (Skytrax) की सालाना रैंकिंग में वर्ल्ड एयरपोर्ट अवॉर्ड्स के तहत पहला स्थान मिला है। वहीं, चांगी एयरपोर्ट पहले से तीसरी पायदन पर चला गया है।
hamad international airport
- फोटो : istock
किया गया था भारी निवेश
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे कतर एयरवेज का हाथ है। सरकार ने नेशनल कैरियर और एयरपोर्ट दोनों पर भारी निवेश किया था, और ये इसी का नतीजा है कि आज ये पहले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hamad international airport
- फोटो : istock
शहर का टूर फ्री
- हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इसकी कई बातें बेहद खास और सबसे अलग बनाती हैं। जैसे- कतर एयरवेज से ऐसे यात्री जिन्हें हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती है। ऐसे लोगों को यहां फ्री में शहर घुमाया जाता है। ये सर्विस यहां से यात्रा करने वाले लोगों को खूब पसंद आती है।
विज्ञापन
hamad international airport
- फोटो : istock
मिलती हैं ये सर्विस
- हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई तरह की अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। जैसे- यहां शानदार रिहायश के साथ ही लजीज खाना और वीआईपी ट्रांसफर सर्विस भी दी जाती है। ये वही सर्विस है, जिसने इस हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नंबर वन बनाने में मदद की है।