फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के लिहाज से भारत की पांच सबसे सस्ती जगहें, देखने को मिलेंगे अद्भुत नजारे

Mon, 16 Aug 2021 11:12 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Five cheapest places in India to visit
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Pixabay

घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। लोग अपने काम से फुर्सत निकाल कर घूमने के लिए कहीं न कहीं चले ही जाते हैं। हालांकि आजकल कोरोना महामारी का समय चल रहा है, तो ज्यादा घूमना-फिरना सुरक्षित नहीं है, लेकिन इस महामारी के खत्म होने के बाद आप आराम से घूमने जा सकते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि कई लोगों के पास बजट की कमी होती है तो वे घूमने-फिरने का ख्याल दिल से निकाल ही देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं भी घूमने जाएंगे तो 20-25 हजार का खर्चा तो आ ही जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। देश में ऐसी भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप बेहद ही कम खर्चे में घूम कर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में... 

Five cheapest places in India to visit
कसोल का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

कसोल 

  • हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में स्थित कसोल देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे आपको देखने को मिल सकते हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ी और हरियाली से भरी वादियां आपको यहां का दीवाना बना देंगी। एडवेंचर प्रेमियों के लिए तो यह जगह बेहद ही खास है। 
Five cheapest places in India to visit
मसूरी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

मसूरी 

  • उत्तराखंड में स्थित मसूरी देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इस जगह को 'पर्वतों की रानी' भी कहा जाता है। देहरादून से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मसूरी में हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह जगह घूमने-फिरने के लिए जाने वाली प्रमुख जगहों में से एक है। गन हिल, झड़ीपानी फॉल, भट्टा फॉल, कैम्पटी फॉल, मसूरी झील, नाग देवता मंदिर, मसूरी के मुख्य आकर्षण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Five cheapest places in India to visit
ऋषिकेश का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

ऋषिकेश 

  • यह जगह भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। हरिद्वार से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह जगह चारों ओर से हरे-भरे और सुंदर वातावरण से घिरा हुआ है। यहां लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, वशिष्ठ गुफा जैसी कई देखने वाले जगहें हैं। 
विज्ञापन
Five cheapest places in India to visit
हवा महल - फोटो : Pixabay

जयपुर 

  • भारत के पुराने शहरों में से एक है जयपुर, जिसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। अम्बेर किला, नाहरगढ़ किला, हवा महल, शीश महल, जल महल आदि जयपुर के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से हैं। घूमने के लिहाज से यह एक बेहतरीन और बेहद ही सस्ती जगह है। यहां आप ऊंट की सवारी, गर्म हवा के गुब्बारों की सैर और रॉक क्लाइम्बिंग का आनंद ले सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed