अगर आप कॉफी के दीवाने है और कॉफी के बागान देखने में आपकी दिलचस्पी है तो आपको कहीं विदेश जाने की जरूरत नहीं है। अपने देश में भी आपको ये खूबसूरत नजारे आसानी से दिख जाएंगे। तो अगली बार ट्रिप प्लान करने की सोच रहें हैं तो इस सुंदर जगह की सैर के लिए जाएं। जिसे लैंड ऑफ गॉड भी कहा जाता है।
कॉफी के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं ये छोटा सा शहर, एक बार यहां की सैर जरूर करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक राज्य में बना है छोटा सा शहर चिकमंगलूर। इस शहर की खूबसूरती यहां के पहाड़ों, झरनों और भक्तिमय मंदिरों के साथ ही यहां पर बने कॉफी बागानों में रची बसी है। देश की सबसे ज्यादा कॉफी का उत्पादन चिकमंगलूर में होता है। इस जगह को देखने के बाद आपको एहसास होगा कि ये जगह इतनी खास क्यों है। तो आइए जाने कौन सी जगह है यहां पर सैर करने के लिए।
कर्नाटक का सबसे ऊंचा पहाड़ है मुल्लयनगिरी। चिकमंगलूर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है मुल्लयनगिरी। यहां के ऊंचे पहाड़ों पर एंडवेंचर के शौकीन लोगों का मेला लगा रहता है क्योंकि यहां पर ट्रेकिंग, कैंपिंग के साथ ही माउंटेन बाइकिंग भी की जा सकती है।
इस जगह की खासियत यहां पर तीन धर्मों की आस्था के केंद्र के लिए है। इस जगह का नाम मुस्लिम संत बाबा बुदन के नाम पर पड़ा है। यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे। चिकमंगलूर आने वाले लोगों को एक बार यहां पर जरूर जाना चाहिए।
केम्मनगुड्डी पहाड़ी पर बने इस झरने का पानी औषधीय गुणों से भरपूर है। लेकिन 168 मीटर ऊंची पहाड़ी से गिरने वाले इस झरने की चोटी पर चढना बहुत ही कठिन काम है। लेकिन सफेद संगमरमर सी छटा बिखेरे इस झरने को देखना अद्भुत होता है।