फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मध्यप्रदेश जाएं तो इन पांच खूबसूरत जगहों की सैर करना न भूलें, देखने को मिलेंगे अद्भुत नजारे

Thu, 19 Aug 2021 12:44 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Aug 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places in Madhya pradesh to visit
मध्यप्रदेश में घूमने लायक जगह - फोटो : iStock

मध्यप्रदेश बड़ा ही खूबसूरत राज्य है। घूमने के लिहाज से यहां कई बेहतरीन जगहें हैं। एतिहासिक स्थलों से लेकर प्रकृति की खूबसूरती तक, इस राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि यह प्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए ही जाना जाता है। खजुराहो से लेकर उज्जैन और ग्वालियर तक, आपको ऐसी-ऐसी खूबसूरत जगहें देखने को मिलेंगी कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। खजुराहो की अगर बात करें तो नक्काशी से सजे अपने आश्चर्यजनक मंदिरों के लिए यह शहर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित मंदिरों की वास्तुकला प्रेम के एक खास रूप को दर्शाती है। विंध्य पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ खजुराहो शहर यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची का हिस्सा है। यही वजह है कि यहां दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का शानदार नमूना देखकर चकित रह जाते हैं। आइए जानते हैं मध्यप्रदेश की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। 

Best and beautiful places in Madhya pradesh to visit
भगवान शिव की विशालकाय मूर्ति - फोटो : iStock

उज्जैन 

  • यह मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। पवित्र क्षिप्रा (शिप्रा) नदी के तट पर बसे उज्जैन को 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है, क्योंकि यहां लगभग हर गली में मंदिर ही मंदिर दिखाई पड़ते हैं। इस पवित्र शहर की सबसे खास बात ये है कि यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यही वो शहर है, जहां हर 12 साल में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें दुनियाभर से लाखों-करोड़ों लोग आते हैं। इस शहर की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रसिद्ध कवि कालिदास ने कहा है कि 'पृथ्वी को स्वर्ग बनाने के लिए यह शहर स्वर्ग से उतर आया है'। 
Best and beautiful places in Madhya pradesh to visit
ग्वालियर का किला - फोटो : iStock

ग्वालियर  

  • यह एक एतिहासिक शहर है, जो अपने विशाल किले, स्मारकों, खूबसूरत महलों और मंदिरों के लिए जाना-जाता है। ग्वालियर का किला, जय विलास महल और सूर्य मंदिर यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप इन्हें कभी नहीं भूल सकते। चारों तरफ से सुंदर पहाड़ियों और हरियाली से घिरा यह शहर घूमने के लिहाज से देश की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places in Madhya pradesh to visit
पचमढ़ी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Madhya Pradesh Tourism

पचमढ़ी 

  • मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। चारों तरफ हरे-भरे जंगल, पहाड़ों की ऊंचाई से गिरते झरने, यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां का सिल्वर फॉल तो देखने लायक है, जहां करीब 350 फुट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है और यह पानी देखने में बिल्कुल दूध के समान लगता है। 
विज्ञापन
Best and beautiful places in Madhya pradesh to visit
भीमबेटका रॉक शेल्टर - फोटो : iStock

भीमबेटका रॉक शेल्टर  

  • अगर आप इतिहास में रूचि रखते हैं तो यह जगह आपके घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका रॉक शेल्टर एक पुरातात्विक स्थल है, जिसे मानव विकास का आरंभिक स्थान माना जाता है। यहां 500 से भी अधिक रॉक शेल्टर और गुफाएं हैं, जहां की चट्टानों पर हजारों वर्ष पूर्व बनी चित्रकारी आज भी मौजूद है। यहां की सबसे प्राचीन चित्रकारी को 12 हजार साल पुराना माना जाता है। यहां आकर आपको एक अलग ही दुनिया में आने का अहसास होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed