फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के साथ जरूर करें भारत की इन जगहों की सैर, मौज मस्ती के साथ मिलेंगी अद्भुत जानकारियां

Wed, 18 Aug 2021 11:03 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
best and beautiful places in india to visit with kids
बच्चों के साथ घूमने लायक जगह - फोटो : iStock

भारत एक ऐसा देश है, जहां आपको हर तरह की जगहें देखने को मिल जाएंगी। चाहे समुद्र तट हो, पर्वत हो, नदियां या झील हों, प्राकृतिक खूबसूरती तो यहां की रग-रग में बसी है। वैसे तो दोस्तों या परिवार वालों के साथ आप किसी भी जगह घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत बच्चों के साथ होती है। पैरेंट्स को यह सोचना पड़ता है कि वो अपने बच्चों को कौन सी जगह घुमाने के लिए लेके जाएं, जहां वो मौज मस्ती भी कर सकें और उन्हें कुछ ज्ञान की बातें भी सीखने को मिल जाएं। भारत में ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है, बल्कि लोगों को उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ ऐसी जगहों की सैर करने जाना चाहते हैं, जहां वो अच्छे से घूम-फिर भी सकें और कुछ सीख भी सकें, लेकिन आपको समझ नहीं आता कि कहां जाएं, तो आइए आपको बताते हैं इन जगहों के बारे में... 

best and beautiful places in india to visit with kids
सेल्यूलर जेल - फोटो : iStock

अंडमान और निकोबार 

  • बच्चों के साथ घूमने जाने के लिए यह एक सुरक्षित और बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां के सदाबहार घने वन और सुंदर रूपहले रेतीले समुद्र तट लोगों का मन मोह लेते हैं। सेल्यूलर जेल यही पर मौजूद है, जिसे इतिहास में काला पानी की सजा के नाम से भी जाना जाता है। यहां बच्चों को भारत के इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां रॉस आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड भी देखने लायक जगहें हैं। 
best and beautiful places in india to visit with kids
ताजमहल - फोटो : iStock

आगरा 

  • यह विश्व प्रसिद्ध शहर है, जो भारतीय इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान रखता था। बच्चों के साथ घूमने की यह बेहतरीन जगहों में से एक है। ताजमहल और आगरा फोर्ट यहां देखने लायक जगहें हैं। यहां आकर आप बच्चों के साथ मौज मस्ती के पल भी बिता सकते हैं और उन्हें देश के इतिहास से भी रूबरू करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best and beautiful places in india to visit with kids
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : iStock

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 

  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क देश के सबसे पहले वाइल्ड लाइफ रिजर्व पार्क्स में से एक है। यहां आकर बच्चे तरह-तरह के जीव-जंतुओं और उनकी प्रजातियों के बारे में जान सकेंगे। जिम कॉर्बेट बच्चों के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। 
विज्ञापन
best and beautiful places in india to visit with kids
दार्जिलिंग की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन - फोटो : iStock

दार्जिलिंग 

  • दार्जिलिंग एक शांत और खूबसूरत शहर है, जहां के विशाल चाय के बागान और गुणवत्तापूर्ण चाय की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। पश्चिम बंगाल के इस छोटे से हिल स्टेशन पर आकर आप विहंगम प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों के घूमने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह है। अगर आप बच्चों के साथ यहां जा रहे हैं, तो उन्हें फेमस टॉय ट्रेन में घुमाना और टाइगर हिल दिखाना न भूलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed