अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। पूर्वोत्तर में बसा यह राज्य तीन तरफ से भूटान, चीन और म्यांमार से घिरा हुआ है। यहां के सुंदर पहाड़ और घुमावदार मार्ग यहां घूमने आने वालों का मन मोह लेते हैं। सुरम्य पहाड़, बर्फीली धुंध, प्रसिद्ध बौद्ध मठ, दर्रे और शांत झीलें मिलकर अरुणाचल प्रदेश को एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल बनाती हैं। सर्दी के मौसम में तो यहां के निर्मल पहाड़ और लुभावने दृश्य पर्यटकों की यात्रा को यादगार बना देते हैं। 1993 में जेम्स हिल्टन ने एक उपन्यास लिखा था 'लॉस्ट होराइजन', जिसमें उन्होंने एक रहस्यमय घाटी शांगरी-ला का जिक्र किया है, जिसे अरुणाचल प्रदेश में ही कहीं बताया जाता है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि हिमालय की घाटी में दूध और मधु की छिपी हुई एक धरती है, जहां पर कोई भी बूढ़ा या कुरूप नहीं है। खैर ये तो रही उपन्यास की बात, लेकिन यहां आपको ऐसे-ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे कि आपको सच में इस जगह के रहस्यमय होने का अहसास हो जाएगा। तो अगर आप भी प्रकृति की आगोश में खोना चाहते हैं और छुट्टी मनाने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको अरुणाचल प्रदेश की सैर जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में...
{"_id":"611f3d578ebc3e79cd0c03c9","slug":"best-and-beautiful-places-to-visit-in-arunachal-pradesh-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने हों तो जरूर जाएं अरुणाचल प्रदेश, धरती पर स्वर्ग का करेंगे अनुभव","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने हों तो जरूर जाएं अरुणाचल प्रदेश, धरती पर स्वर्ग का करेंगे अनुभव
Fri, 20 Aug 2021 11:22 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में घूमने लायक जगह
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवांग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
तवांग
- इसे अरुणाचल प्रदेश का एक विचित्र और प्राचीन पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। यहां की बर्फीली चोटियां और बर्फीली दर्राएं एक रोमांचकारी यात्रा का अनुभव कराती हैं। यहां की सुंदर झीलें और शांत झरने देखकर तो जैसे यही बस जाने का मन करता है। तवांग कई महत्वपूर्ण और सुंदर मठों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए जब भी आप यहां घूमने जाएं तो इन मठों की सैर करना न भूलें।
जीरो वैली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
जीरो वैली
- समुद्रतल से करीब 5,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप धरती पर नहीं, बल्कि स्वर्ग में हों। प्रकृति की खूबसूरती और शांति देख कर यहां बिताए गए समय को आप जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोइंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : iStock
रोइंग
- उत्तर में दिबांग घाटी की पहाड़ियों और नदियों से घिरा हुआ रोइंग एक बेहद ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, अशांत नदियां और रहस्यों से भरी पहाड़ियां एक अलग ही दुनिया में आने का अहसास दिलाती हैं। कभी अरुणाचल प्रदेश जाएं तो एक बार इस जगह की सैर जरूर करें।
विज्ञापन
गोरीचेन पीक का अद्भुत नजारा
- फोटो : Facebook/Krishnendu Pathak
गोरीचेन पीक
- यह अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी है, जो समुद्र तल से करीब 22,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ट्रेकिंग करने वाले और पर्वतारोहियों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। आप भी यहां घूमने जा सकते है। बर्फ से ढकी वादियां आपको स्वर्ग में आने का अहसास दिलाएंगी।