पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit In July: जुलाई में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार

Mon, 29 Jun 2026 04:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 29 Jun 2026 04:30 PM IST
सार

July Travel Destinations : जुलाई में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं?
जुलाई में घूमने के लिए भारत की बेहतरीन जगहों में मुन्नार, वैली ऑफ फ्लावर्स, कूर्ग, लोनावला, शिलॉन्ग, उदयपुर, माउंट आबू, चेरापूंजी, स्पीति (मौसम अनुसार) और गोवा शामिल हैं। मानसून के दौरान इन जगहों पर हरियाली, झरने और प्राकृतिक सुंदरता अपने शानदार रूप में दिखाई देती है।

विज्ञापन
Best Places To Visit In July Travel Destinations July Me Ghumne Ki Jagah
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

July Me Ghumne Ki Jagah: जुलाई का महीना भारत में मानसून का मौसम लेकर आता है। इस समय पहाड़ बादलों की चादर ओढ़ लेते हैं, झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं और हरियाली चारों ओर बिखर जाती है। अगर आप भी गर्मी से राहत पाने और प्रकृति के बीच कुछ यादगार पल बिताने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई घूमने के लिए बेहतरीन महीनों में से एक है।



मानसून के दौरान भारत की कई जगहों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। चाहे आप हिल स्टेशन पसंद करते हों, झीलों के किनारे सुकून भरे पल बिताना चाहते हों, एडवेंचर ट्रिप की तलाश में हों या बारिश के बीच रोमांटिक छुट्टियां प्लान न कर रहे हों, हर तरह के यात्रियों के लिए शानदार विकल्प मौजूद हैं। हालांकि बारिश के मौसम में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेना और जरूरी सावधानियां बरतना भी बेहद जरूरी है।

यहां जानिए भारत की ऐसी 10 बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां जुलाई में घूमने का अनुभव बेहद खास हो सकता है। 

Best Places To Visit In July Travel Destinations July Me Ghumne Ki Jagah
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

जुलाई में घूमने के लिए भारत की 10 बेस्ट जगहें

मुन्नार, केरल
 

  • केरल के मुन्नार में चाय के बागानों की हरियाली इस मौसम में ज्यादा आकर्षित करती हैं।
  • बादलों से ढकी पहाड़ियां, ठंडा और सुहावना मौसम पर्यटकों को यहां दोगुना मजा देगा।
  • मुन्नार कपल्स, फैमिली और नेचर लवर्स के घूमने के लिए बेस्ट जगह है।
  • यहां आप एराविकुलम नेशनल पार्क, टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट घूमने जा सकते हैं।



वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड
 

  • यहां जुलाई से फूल खिलने शुरू होते हैं।
  • इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
  • ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग मानी जाती है।
  • यहां आप ट्रेकिंग, फोटोग्राफी और प्रकृति का आनंद लेने पहुंच सकते हैं।
Best Places To Visit In July Travel Destinations July Me Ghumne Ki Jagah
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

कूर्ग, कर्नाटक
 

  • मानसून में कुर्ग घूमने का फैसला सबसे बेहतरीन हो सकता है, क्योंकि यहां के काॅफी बागान, झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियां इस मौसम में दोगुनी सुंदरता में नजर आती हैं। 
  • कुर्ग में घूमने की कई आकर्षक जगहे हैं, जैसे एबी फॉल्स, राजा सीट और दुबारे एलिफेंट कैंप। 


लोनावला, महाराष्ट्र
 

  • मानसून में लोनवला में झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं।
  • यह जगह मुंबई और पुणे से बेहद करीब है, जो कि आसान वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट है।
  • यहां की हरियाली से भरपूर घाटियां पर्यटकों को मानसून में सफर के लिए आकर्षित करती हैं।
  • लोनावला में घूमने के लिए टाइगर पॉइंट, भुशी डैम और राजमाची पॉइंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit In July Travel Destinations July Me Ghumne Ki Jagah
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

गोवा
 

  • सिर्फ सर्दियों में ही नहीं मानसून में भी गोवा जा सकते हैं।
  • इस दौरान गोवा में भीड़ कम होती है।
  • होटल अपेक्षाकृत किफायती दामों पर आसानी से मिल जाते हैं।
  • वहीं गोवा की हरियाली और शांत समुद्र तट देखने योग्य रहते हैं।
  • अगर आप गोवा घूमने आ रहे हैं तो मसाला बागान भ्रमण और झरने देखें। 
  • साथ ही स्थानीय भोजन का आनंद लें



स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश
 

  • जुलाई में स्पीति वैली का सड़क मार्ग आमतौर पर खुला रहता है।
  • इस मौसम में यहां के ऊंचे पहाड़ और शांत वातावरण सुकून देते हैं।।
  • एडवेंचर और रोड ट्रिप के शौकीनों के लिए बेहतरीन स्थल है।
  • स्पीति वैली आने वाले मठ, चंद्रताल झील और किब्बर गांव घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Best Places To Visit In July Travel Destinations July Me Ghumne Ki Jagah
जुलाई में कहां घूमने जाएं - फोटो : AI

उदयपुर, राजस्थान
 

  • झीलों का शहर कहा जाने वाला उदयपुर बारिश में और खूबसूरत दिखता है।
  • इस मौसम में यहां के महलों का आकर्षण बढ़ जाता है।
  • उदयपुर में पिछोला झील, सिटी पैलेस और फतेह सागर झील घूमने जा सकते हैं। 


माउंट आबू, राजस्थान
 

  • यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। 
  • जुलाई में यहां का मौसम सुहावना रहता है। 
  • माउंट आबू में पर्यटक नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा मंदिर घूमने जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed