{"_id":"6a42112e4233acc6a40f3dae","slug":"20-low-oil-food-recipes-in-hindi-kam-tel-ki-recipes-kaise-banaye-2026-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Low Oil Recipes: सिर्फ 1 चम्मच तेल में बनाएं ये 20 स्वादिष्ट पकवान, स्वाद भी और सेहत भी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Low Oil Recipes: सिर्फ 1 चम्मच तेल में बनाएं ये 20 स्वादिष्ट पकवान, स्वाद भी और सेहत भी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:05 PM IST
सार
Kam Tel Ki Recipes: क्या सिर्फ एक चम्मच तेल में खाना बनाया जा सकता है? नॉन-स्टिक पैन, एयर फ्रायर, स्टीमिंग या हल्की सॉटे तकनीक का उपयोग करके केवल 1 चम्मच तेल में कई हेल्दी और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। इससे कैलोरी और अतिरिक्त फैट कम होता है, जबकि स्वाद और पोषण काफी हद तक बरकरार रहता है।
विज्ञापन
1 of 6
कम तेल में बनने वाली 20 डिश
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Kam Tel Me Kya Kya Banaya Ja Sakta Hai: आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ हेल्दी खाने पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। बढ़ता वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी समस्याओं के कारण डॉक्टर भी कम तेल में खाना बनाने की सलाह देते हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि कम तेल में खाना स्वादिष्ट नहीं बन सकता। जबकि सच यह है कि सही रेसिपी और सही कुकिंग तकनीक अपनाकर आप सिर्फ एक चम्मच तेल में भी कई स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान तैयार कर सकते हैं।
आज एयर फ्रायर, नॉन-स्टिक पैन और स्टीम कुकिंग जैसी तकनीकों ने कम तेल में खाना बनाना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। कम तेल का मतलब स्वाद से समझौता नहीं, बल्कि सेहत के साथ स्वाद का बेहतरीन संतुलन है। चाहे नाश्ता हो, लंच, डिनर या शाम का स्नैक, ऐसी कई डिशेज हैं जिन्हें सिर्फ एक चम्मच तेल में आसानी से बनाया जा सकता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, फिट रहना चाहते हैं या घर के लिए हेल्दी डाइट प्लान बना रहे हैं, तो ये 20 पकवान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
कम तेल में खाना बनाने के फायदे
कैलोरी कम होती है।
वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प।
अतिरिक्त फैट का सेवन घटता है।
पाचन पर कम बोझ पड़ता है।
संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।
2 of 6
बेसन का चीला
- फोटो : AI
एक चम्मच तेल से बनने वाले 20 हेल्दी पकवान
1. वेज उपमा
यह सूजी से तैयार किया जाता है और सब्जियों से भरपूर होता है।
उपमा हल्का और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे कम तेल में आसानी से बनाया जा सकता है।
2. पोहा
पोहा को मूंगफली और सब्जियों के साथ पकाया जाता है।
यह लोकप्रिय हल्का और हेल्दी नाश्ते का एक शानदार विकल्प है।
कम तेल में भी स्वादिष्ट लगता है।
3. वेजिटेबल ओट्स
यह फाइबर से भरपूर डिश है।
यह वजन नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।
4. मूंग दाल चीला
जिन्हें हाई प्रोटीन चाहिए, उन्हें अपनी डाइट में मूंगदाल चीला को जोड़ना चाहिए।
इसके सेवन से पेट देर तक भरा रहता है।
5. बेसन चीला
बेसन चीला झटपट बनने वाला हेल्दी विकल्प है।
यह दही या चटनी के साथ स्वादिष्ट लगता है।
3 of 6
बिना तेल के बनेगी इडली
- फोटो : AI
6. वेजिटेबल उत्तपम
यह सब्जियों से भरपूर मिनी डोसा या चीला जैसा साउथ इंडियन डिश है।
वेजिटेबल उत्तपम बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है।
7. इडली
इडली स्टीम्ड फूड है।
इसे बनाने के लिए तेल की जरूरत लगभग न के बराबर होती है।
8. ढोकला
ढोकला हल्का और कम कैलोरी में तैयार होने वाला नाश्ता है।
सुबह या शाम के नाश्ते के लिए यह बेहतरीन डिश है।
9. वेज पुलाव
सिर्फ एक चम्मच तेल में वेज पुलाव आसानी से तैयार हो सकता है।
इसमें ढेर सारी सब्जियों को शामिल करके स्वाद बढ़ाया जा सकता है और हेल्दी बनाया जा सकता है।
10. जीरा राइस
यह हल्का और स्वादिष्ट डिश है।
जीरा राइस दाल के साथ एक बढ़िया विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पालक पनीर
- फोटो : एआई
11. मिक्स वेजिटेबल
सब्जियों को कम तेल में सॉटे करें।
यह पोषक तत्वों से भरपूर डिश होती है।
12. पालक पनीर
पालक पनीर आसानी से कम तेल में बनाया जा सकता है।
इस डिश में तेल कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।
साथ ही यह कैल्शियम और आयरन का अच्छा स्रोत है।
13. लौकी-चना दाल
लंच या डिनर के लिए कम तेल में खाना तैयार करना है तो लौकी चना दाल बनाएं।
यह हल्की और सुपाच्य डिश होती है।
इसे रोटी या राइस के साथ सर्व किया जा सकता है।
14. भिंडी की सूखी सब्जी
नॉन-स्टिक पैन में आसानी से तैयार की जा सकती है।
यह कम तेल में भी कुरकुरी बन सकती है।
15. मशरूम स्टिर फ्राई
यह डिश हाई प्रोटीन और लो कैलोरी होती है।
साथ जल्दी तैयार होने वाली डिश है।
विज्ञापन
5 of 6
khichdi
- फोटो : adobe stock
16. पनीर भुर्जी
यह डिश प्रोटीन से भरपूर होती है।
इसे नाश्ते या डिनर दोनों के लिए तैयार किया जा सकता है।
पनीर भुर्जी बनाने में तेल भी सीमित मात्रा में उपयोग में आता है।
17. सोया चंक्स मसाला
सोया चंक्स मसल्स के लिए फायदेमंद होता है।
इसे कम तेल में भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
18. स्प्राउट्स टिक्की
एयर फ्रायर या तवे पर तैयार करें।
यह भी एक हेल्दी स्नैक है।
वजन कम करने के लिए और काॅलेस्ट्राॅल को काबू में रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।
19. वेज कटलेट
डीप फ्राई की जगह शैलो कुकिंग से तैयार करें।
बच्चों का पसंदीदा स्नैक्स है।
शैलो कुकिंग करने पर इसमें तेल नाममात्र का ही उपयोग में आएगा।
20. मसाला ओट्स खिचड़ी
मसाला ओट्स खिचड़ी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।