फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बहती है भगवान शिव की पुत्री कही जाने वाली नदी, कुंड के चारों ओर बने हुए अद्भुत मंदिर

Fri, 21 Feb 2020 10:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in madhya pradesh things to do in Amarkantak
Sri Yantra Mandir, amarkantak - फोटो : MP Tourism

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक नर्मदा, सोन और जोहिला नदी का उद्गम स्थल है और हिंदुओं के लिए पवित्र जगह है। मैकाल की पहाड़ियों में स्थित अमरकंटक समुद्र तल से 1065 मीटर ऊंचाई पर है, जहां मध्य भारत के विंध्य और सतपुड़ा की पहाड़ियों का मेल होता है। यहीं से नर्मदा नदी पश्चिम की ओर, जबकि सोन नदी पूर्व की ओर बहती है। यहां के खूबसूरत झरने, पवित्र तालाब, ऊंची पहाडि़यों और शांत वातावरण सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां और भी बहुत कुछ हैं, जो आपको अमरकंटक जाने को मजबूर करते हैं: 




best places to visit in madhya pradesh things to do in Amarkantak
amarkantak - फोटो : MP tourism

धार्मिक प्रवृत्ति और प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह अद्भुत जगह हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव की पुत्री नर्मदा यहां जीवनदायिनी नदी के रूप में बहती है। माता नर्मदा को समर्पित यहां अनेक मंदिर बने हुए हैं, जिन्हें दुर्गा की प्रतिमूर्ति माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव और उनकी पुत्री नर्मदा यहां निवास करते थे। 

best places to visit in madhya pradesh things to do in Amarkantak
Narmada Kund, Amarkantak - फोटो : MP Tourism

नर्मदा नदी के उद्गम स्थल नर्मदाकुंड के चारों ओर अनेक मंदिर बने हुए हैं। इन मंदिरों में नर्मदा और शिव मंदिर, कार्तिकेय मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, श्री सूर्यनारायण मंदिर, वंगेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव परिवार, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर आदि प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in madhya pradesh things to do in Amarkantak
DugdhDhara, Amarkantak - फोटो : MP Tourism

धुनी पानी और दूधधारा
अमरकंटक का यह गर्म पानी का झरना है। कहा जाता है कि यह झरना औषधीय गुणों से परिपूर्ण है और इसमें स्नान करने कई रोगों में आराम होता है। दूधधारा झरना भी काफी लोकप्रिय है। ऊंचाई से गिरते इस झरने का जल दूध की तरह दिखता है। 

विज्ञापन
best places to visit in madhya pradesh things to do in Amarkantak
Kapil Dhara - फोटो : MP Tourism

सोनमुदा और कपिलधारा
सोन नदी का उदगम स्थल है- सोनमुदा। नर्मदाकुंड से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर मैकाल पहाड़ियों के किनारे स्थित सोनमुदा से अमरकंटक की घाटी और जंगल से ढकी पहाडियों को देखा जा सकता है। 100 फीट ऊंची पहाड़ी से एक झरने के रूप में सोन नदी यहां से गिरती है। 100 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला कपिलधारा झरना भी बहुत सुंदर दिखता है। कहा जाता है कि कपिल मुनि यहीं रहते थे। यहां कपिलेश्वर मंदिर भी बना हुआ है और आसपास कई गुफाएं भी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed