फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा-वृंदावन घूम आएं, आध्यात्मिक सुकून तो मिलेगा ही, लौटेंगे तो खुद को तरोताजा महसूस करेंगे

Fri, 21 Feb 2020 07:39 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Day Tour from Delhi weekend gateways near Delhi ncr

भगवान कृष्ण का मथुरा और वृंदावन से गहरा नाता रहा है। मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्मस्थल है तो वहीं बरसाना में राधारानी का जन्म हुआ था। वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और राधा का प्रेम बसा हुआ है। यहां की यात्रा करने से आध्यात्मिक सुकून तो मिलता ही है, लोग खुद को पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ भी महसूस करते हैं। 

Mathura and Vrindavan Day Tour from Delhi weekend gateways near Delhi ncr
प्रेम मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा और वृंदावन आध्यात्मिक स्थल होने के साथ-साथ देसी और विदेशी पर्यटकों को भी खूब आकर्षित करता है। यहां के प्राचीन मंदिर और यहां की संस्कृति अमूल्य धरोहर हैं। यहां के प्रमुख मंदिरों में गोविन्द देव मंदिर, रंगजी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर और इस्कॉन मंदिर। वहीं मथुरा जिला में भगवान कृष्ण जन्मस्थान, गोकुल, बरसाना और गोवर्धन जैसे पवित्र स्थान हैं।

Mathura and Vrindavan Day Tour from Delhi weekend gateways near Delhi ncr
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा में तैनात जवान(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, लेकिन उनका पालन गोकुल में हुआ था। यशोदा ने श्रीकृष्ण का पालन उनके मामा कंस की नजर से दूर चोरी छिपे किया गया था। श्रीकृष्ण की सहचरी राधारानी बरसाना में रहती थीं, जहां आज भी होली के अवसर पर लट्ठमार होली धूम धाम से खेली जाती है। गोवर्धन में श्रीकृष्ण ने स्थानीय निवासियों को वर्षा के देवता इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊंगली पर उठा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Day Tour from Delhi weekend gateways near Delhi ncr
krishna janam bhumi mathura - फोटो : PTI

मथुरा जिला में भगवान कृष्ण से जुड़े दर्शनीय स्थल
कृष्ण जन्मस्थान मंदिर, कंस का किला, बरसाना, गोकुल नंदगांव (नंदग्राम), विश्राम घाट, द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा का संग्रहालय 
वृंदावन के दर्शनीय स्थल
मदन मोहन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, श्री राधा रमण मंदिर, रंगाजी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, इस्कॉन मंदिर

विज्ञापन
Mathura and Vrindavan Day Tour from Delhi weekend gateways near Delhi ncr
lassi - फोटो : अमर उजाला

खान-पान के लिहाज से भी शानदार है मथुरा और वृंदावन 
मथुरा में आपको समोसा-कचोरी, पूरी-आलू, जलेबी, खामन, ढोकला, पोहे, टमाटर चाट, दूध से बने पकवान, लस्सी, पेड़ा, खोया मिठाई, सोएं पापड़ी और घेवर जैसे लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे तो वहीं वृंदावन के पेड़े, लस्सी और चाट का स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed