{"_id":"68469d15f9a1a4aebc057282","slug":"best-places-to-visit-near-chenab-bridge-jammu-kashmir-tourist-destinations-you-must-explore-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Places to Visit Near Chenab Bridge: चेनाब ब्रिज के आसपास हैं ये खूबसूरत जगहें, जन्नत सा दिखता है नजारा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Places to Visit Near Chenab Bridge: चेनाब ब्रिज के आसपास हैं ये खूबसूरत जगहें, जन्नत सा दिखता है नजारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:36 PM IST
सार
Places To Visit Near Chenab Bridge : चेनाब रेलवे ब्रिज के पास कई और खूबसूरत स्थल हैं, जहां का नजारा आप ट्रेन के यात्रा के दौरान तो देख ही सकते हैं। साथ ही अगर आप इन्हें करीब से देखना चाहते हैं तो वहां तक पहुंच भी सकते हैं। आइए जानते हैं चेनाब रेलवे ब्रिज के पास स्थित अद्भुत सौन्दर्य वाली इन शानदार जगहों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
चेनाब ब्रिज
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Places To Visit Near Chenab Bridge : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। 1315 मीटर लंबा चिनाब ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे पुल में शुमार है और एफिल टावर से भी ऊंचा है। इस पुल के बनने के बाद जम्मू तवी से कटरा होते हुए श्रीनगर तक रेल मार्ग के जरिए पहुंचना काफी सरल हो जाएगा और यात्रा में वक्त भी कम लगेगा।
अभी तक भारतीय रेलवे केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू तक ही सीमित था। ट्रेन का टिकट बुक करने पर जम्मू कश्मीर जाने वाली ट्रेन राजधानी श्रीनगर तक नहीं, बल्कि जम्मू तवी तक ही जाती थीं। इसके आगे का रास्ता लोगों को सड़क मार्ग के जरिए श्रीनगर (कश्मीर घाटी) तक तय करना होता था। जम्मू तवी से श्रीनगर की दूरी लगभग 350 किमी दूर है। जिसका सफर तय करने में लगभग छह घंटे लग जाते हैं।
हालांकि ठंड के मौसम में बर्फबारी के बाद रास्ते बंद होने का खतरा रहता है, जिससे कश्मीर तक जाने के लिए मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जाता है या फिर भारत के किसी भी शहर से हवाई मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अब जम्मू तवी से श्रीनगर तक रेल मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं। अगर आप वैष्णो देवी धाम गए हैं तो कटरा से कश्मीर की रेल यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा चेनाब रेलवे ब्रिज के पास कई और खूबसूरत स्थल हैं, जहां का नजारा आप ट्रेन के यात्रा के दौरान तो देख ही सकते हैं। साथ ही अगर आप इन्हें करीब से देखना चाहते हैं तो वहां तक पहुंच भी सकते हैं। आइए जानते हैं चेनाब रेलवे ब्रिज के पास स्थित अद्भुत सौन्दर्य वाली इन शानदार जगहों के बारे में।
2 of 5
vaishno devi
- फोटो : Adobe stock
चेनाब ब्रिज के पास घूमने लायक खूबसूरत जगहें
कटरा
चेनाब रेलवे ब्रिज की यात्रा श्री वैष्णो देवी धाम कटरा रेलवे स्टेशन से ही शुरु होती है। चेनाब ब्रिज कटरा से 40 किमी दूर है। यह शहर वैष्णो देवी धाम के लिए प्रसिद्ध है और पहाड़ों की बीच बसा है। यात्रा के बाद यहां की वादियां और स्थानीय बाजारों को घूमने जा सकते हैं। कटरा से वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने के साथ ही आप शिवखोरी गुफा मंदिर भी जा सकते हैं। यह एक प्राकृतिक गुफा है जो भगवान शिव को समर्पित है। यहां ट्रेकिंग और अध्यात्म दोनों का अनुभव मिलता है।
3 of 5
पटनीटाॅप
- फोटो : instagram
पटनीटॉप
कश्मीर के उधमपुर जिले में पटनीटाॅप स्थित है, जो कि बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां घने जंगलों, पहाड़ों और दूर तक फैले हरे-भरे घास के मैदानों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह जगह परफेक्ट है। आप स्कीइंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, राॅक क्लाइम्बिंग, जिप लाइनिंग और घुड़सवारी जैसी एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलाल डैम
- फोटो : instagram
सलाल डैम और झील
चिनाब रेलवे ब्रिज से लगभग 50 किमी दूर सलाल डैम स्थित है। यह डैम चेनाब नदी पर बना है और इसका शांत वातावरण मन मोह लेता है। पिकनिक और फोटोशूट के लिए बढ़िया जगह है। झील का मनोरम दृश्य भी आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
डोडा
- फोटो : Instagram
डोडा
जम्मू कश्मीर में एक बेहद शांत, खूबसूरत और सुकून भरा स्थान डोडा जिला है। यहां भाल पादरी का मनोरम दृश्य आपको बार-बार आने के लिए मजबूर कर देगा। माता चंडी मंदिर स्थित है और सूफी गांव को भी घूमने जा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।