{"_id":"5c52d12bbdec22737f732afb","slug":"best-romantic-places-in-delhi-for-valentine-day-dating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रोमांटिक VALENTINE डेट के लिए बेस्ट हैं ये जगह, यादगार बीतेगी पार्टनर संग शाम","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली में रोमांटिक VALENTINE डेट के लिए बेस्ट हैं ये जगह, यादगार बीतेगी पार्टनर संग शाम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 31 Jan 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
dating
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में अगर आप 14 फरवरी को अपने पार्टनर के संग यादगार वक्त बीताना चाहते हैं तो हम आपको दिल्ली के कुछ बेस्ट प्लेसिस के बारे में बता रहे हैं जहां आपकी डेट रोमांटिक होगी। यहां आप अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम एंजॉय कर सकेंगे। अक्सर जब कभी आप पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताने का सोचते होंगे तो जगह को लेकर परेशान होते होंगे और आपको समझ नहीं आता होगा कि आप उनके साथ डेट पर कहां जाए? हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप पार्टनर के साथ अपनी डेट को कभी न भूलने वाली बना सकते हैं।
Trending Videos
2 of 6
dating
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस: अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस परफेक्ट प्लेस है। यह यह महरौली और साकेत के बीच में पड़ता है। यहां कई सारे गार्डन हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां स्थित रेस्टोरेंट में आप टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
dating
हौज खास: पार्टी करने के लिए तो आप हौज खास बहुत गए होंगे पर क्या आपको मालूम है यहां बहुत सारी रोमांटिक जगह भी है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। आप चाहे तो फोर्ट में एक दूसरे के साथ घंटों बात कर सकते हैं या फिर Boheme और डियर पार्क भी जा सकते हैं। पूरा दिन साथ समय बिताने के बाद आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर भी करा सकते हैं। यहां बहुत सारे रूफटॉप रेस्टोरेंट भी हैं।
4 of 6
dating tricks
इंडियन माउंटेन फाउंडेशन मोती बाग: अगर आप और आपके पार्टनर को एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद है तो डेट पर जाने के लिए आप दोनों के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। यहां आप दोनों एक साथ माउंटेन क्लाइंबिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं जो दोनों के लिए यादगार पलों में शुमार हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
dating
- फोटो : social media
द गार्डन रेस्टोरेंट, लोधी गार्डन: इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि गार्डन में रेस्टोरेंट। यहां बहुत सुंदर डेकोर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यह दिल्ली का सबसे बेस्ट एल्फ्रेसको (खुले में सीटिंग अरेंजमेंट) रेस्टोरेंट है। ऐसे में देर किस बात की अपने पार्टनर को इसी वीकेंड या फिर वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर ले जाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X