Best Places For Family Trip: बचपन में जब हम कार की खिड़की से बाहर झांकते हुए नई जगहों को देखकर उत्साहित होते थे, तब यात्रा की सारी जिम्मेदारी हमारे माता-पिता के कंधों पर होती थी। समय के साथ भूमिकाएं बदल जाती हैं। अब टिकट बुक करने से लेकर पूरी यात्रा की योजना बनाने तक की जिम्मेदारी हमारी होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार हमारे साथ हमारे माता-पिता भी होते हैं और हमारे बच्चे भी। यही खूबसूरती है मल्टी-जनरेशन ट्रैवल की, जहां तीन पीढ़ियां एक साथ सफर करती हैं और यादों का खजाना बनाती हैं।
International Family Trip: दादा-दादी से लेकर बच्चों तक, हर किसी को पसंद आएंगी ये विदेशी जगहें
International Travel Destinations : मल्टी जेनेरेशन यात्राएं केवल नई जगहें देखने का अवसर नहीं होतीं, बल्कि परिवार के रिश्तों को और मजबूत बनाने का मौका भी देती हैं। दादा-दादी अपने अनुभव साझा करते हैं, बच्चे नई चीजें सीखते हैं और माता-पिता रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर अपनों के साथ यादगार समय बिताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड
- थाईलैंज में आपको सुकून और रोमांच का संतुलन देखने को मिलता है।
- अगर परिवार में कुछ लोग आराम पसंद करते हैं और कुछ रोमांच की तलाश में रहते हैं, तो थाईलैंड एक आदर्श विकल्प है।
- यहां शांत समुद्री तट, सांस्कृतिक धरोहरें, स्थानीय व्यंजन और द्वीपों की खूबसूरती सभी का दिल जीत लेती हैं।
- दादा-दादी शांत वातावरण में समय बिता सकते हैं।
- जबकि माता-पिता स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।
- वहीं बच्चे समुद्री जीवों, बीच एक्टिविटीज और प्रकृति से जुड़ी चीजों को करीब से देख सकते हैं।
सेशेल्स
- प्रकृति की गोद में सुकून की तलाश में सेशेल्स जा सकते हैं।
- अगर आपकी फैमिली भीड़भाड़ से दूर कुछ शांत और यादगार पल बिताना चाहती है, तो सेशेल्स एक बेहतरीन गंतव्य हो सकता है।
- यहां के सफेद रेतीले समुद्र तट, नीला समुद्र और हरियाली से भरे द्वीप एक अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं।
- बच्चों के लिए यहां प्रकृति को करीब से समझने का मौका है।
- जबकि बड़े सदस्य आरामदायक माहौल और खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकते हैं।
- यह जगह परिवार को एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर देती है।
- बाली उन परिवारों के लिए उपयुक्त है जो आरामदायक छुट्टियों के साथ स्थानीय संस्कृति को भी महसूस करना चाहते हैं।
- यहां के मंदिर, समुद्री तट, पारंपरिक कला और प्राकृतिक दृश्य हर उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं।
- परिवार के सदस्य अपने-अपने तरीके से समय बिता सकते हैं।
- एक साथ बैठकर खूबसूरत शामों का आनंद ले सकते हैं।
- यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
केन्या
- केन्या में सफारी यादगार ट्रिप बन सकती है।
- अगर परिवार रोमांच और सीख दोनों चाहता है, तो केन्या एक शानदार विकल्प है।
- यहां वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण में देखने का अनुभव बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए रोमांचक होता है।
- सफारी के दौरान शेर, हाथी, जिराफ और अन्य वन्यजीवों को करीब से देखना एक ऐसा अनुभव है जो जीवनभर याद रहता है।
- साथ ही स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता यात्रा को और खास बना देती है।
टोक्यो
- जापान की राजधानी टोक्यो हर पीढ़ी के लिए कुछ न कुछ खास पेश करती है।
- यहां आधुनिक तकनीक, मनोरंजन, शॉपिंग, विज्ञान और संस्कृति का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।
- बच्चों के लिए इंटरैक्टिव आकर्षण और मनोरंजन केंद्र हैं।
- जबकि बड़े सदस्य शहर के शानदार नजारों और सांस्कृतिक अनुभवों का आनंद ले सकते हैं।
- यह एक ऐसा शहर है जहां परिवार पूरे दिन साथ बिताकर भी बोर नहीं होता।
इजराइल
- इजराइल में आपको इतिहास से जुड़ने का अवसर मिलता है।
- अगर परिवार इतिहास और संस्कृति में रुचि रखता है, तो इजराइल एक रोचक गंतव्य हो सकता है।
- यहां प्राचीन स्थल, ऐतिहासिक शहर और सांस्कृतिक अनुभव यात्रियों को अतीत से जोड़ते हैं।
- बच्चों के लिए संग्रहालय और आउटडोर गतिविधियां हैं, जबकि बड़े सदस्य ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों की खोज कर सकते हैं।
कतर
- छोटी दूरी में बड़ा अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो कतर की सैर करें।
- कम समय में शानदार पारिवारिक छुट्टियां बिताने के लिए कतर भी अच्छा विकल्प बनकर उभरा है।
- यहां रेगिस्तान की रोमांचक गतिविधियों से लेकर संग्रहालयों, पारंपरिक बाजारों और समुद्री तटों तक सब कुछ आसानी से देखा जा सकता है।
- कम यात्रा समय और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह मल्टी-जनरेशन ट्रैवल के लिए सुविधाजनक माना जाता है।