वीकेंड पर या छुट्टियों में आप भी घर पर रहकर बोर हो जाते हैं? कहीं घूमने जाने का, अच्छे-अच्छे फोटो क्लिक कराने का मन तो करता है पर बजट के बारे में सोच-सोचकर अक्सर प्लान कैंसिल करना पड़ जाता है? तो अब टेंशन की बात नहीं है। आप बड़े आराम से मात्र 1000 रुपये के अंदर आराम से दिल्ली के कई फेमस जगहों का आनंद ले सकते हैं।
Delhi Travel: वीकेंड पर बस हजार रुपये में करें दिल्ली की शानदार सैर, कम बजट में मिलेगा पूरा मजा
सिर्फ 1000 रुपये में आप दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों को देख सकते हैं, मशहूर बाजारों में घूम सकते हैं, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं और यादगार तस्वीरें भी खींच सकते हैं। पर कैसे और कहां-कहां जाएं? आइए इस बारे में जान लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम पैसे में दिल्ली घूमने के लिए मेट्रो आपका सबसे अच्छा साथी है। मेट्रो के मजबूत नेटवर्क से कम खर्च में शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचा जा सकता है।
सिर्फ 1000 रुपये में आप दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों को देख सकते हैं, मशहूर बाजारों में घूम सकते हैं, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं और यादगार तस्वीरें भी खींच सकते हैं।
ट्रिप की शुरुआत करिए हुमायूं का मकबरा से
यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल हुमायूं का मकबरा इतिहास प्रेमियों के लिए शानदार जगह है। मुगल वास्तुकला का यह बेहतरीन उदाहरण फोटोग्राफी के शौकीनों को भी पसंद आता है। शांत वातावरण और सुंदर बगीचे यहां की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
- दिल्ली में कही से भी आप अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन से जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वॉयलेट लाइन) आ जाइए। ये सबसे नजदीकी है।
- भारतीय नागरिकों के लिए हुमायूं के मकबरे का टिकट वर्तमान में लगभग 35 रुपये है। 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
- यहां आप मुगलकालीन वास्तुकला, खूबसूरत बगीचों और ऐतिहासिक परिसर को करीब से देख सकते हैं।
- पानी, कोल्ड ड्रिंक या हल्के स्नैक्स के लिए 50-100 रुपये का खर्च आ सकता है।
पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक
दिल्ली की असली संस्कृति को करीब से देखना है तो चांदनी चौक जरूर जाएं। यहां की संकरी गलियां, पुरानी इमारतें और मशहूर स्ट्रीट फूड पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पराठे वाली गली, जलेबी, चाट और कई पारंपरिक व्यंजन कम कीमत में मिल जाते हैं।
- जेएलएन मेट्रो से मात्र 32 रुपये में आप चांदनी चौक पहुंच सकते हैं। चांदनी चौक में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता, इसलिए यहां आपका मुख्य खर्च खाने-पीने पर होगा।
- पराठे वाली गली में एक व्यक्ति का खाना लगभग 100-250 रुपये में हो जाता है।
- मशहूर जलेबी, दही भल्ला, चाट और अन्य स्ट्रीट फूड का आनंद लेने पर लगभग 150-300 रुपये खर्च हो सकते हैं।
- यहां कपड़े भी काफी सस्ते मिल जाते हैं।
कनॉट प्लेस मार्केट का लीजिए आनंद
कनॉट प्लेस दिल्ली का दिल माना जाता है। यहां की सफेद कॉलोनियल इमारतें और आधुनिक माहौल लोगों को आकर्षित करता है।
- चांदनी चौक से कनॉट प्लेस पहुंचने के लिए राजीव चौक मेट्रो आना होगा। किराया लगभग 21 रुपये होता है। कनॉट प्लेस और जनपथ मार्केट में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता।
- जनपथ मार्केट में सस्ते कपड़े, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट सामान खरीदे जा सकते हैं। यहां कई बजट फ्रेंडली कैफे भी मौजूद हैं जहां कम खर्च में अच्छा खाना मिल जाता है।
- अगर आप कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो 100-300 रुपये में छोटी-मोटी चीजें मिल सकती हैं।
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
इंडिया गेट पर सुबह और शाम के समय माहौल बेहद खूबसूरत होता है। हरे-भरे लॉन, खुला वातावरण और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं। यहां घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता।
- कर्तव्य पथ पर टहलते हुए आप राष्ट्रपति भवन का शानदार नजारा भी देख सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बेहतरीन जगह है। यहां आसपास मिलने वाले स्नैक्स और आइसक्रीम का भी मजा लिया जा सकता है।
- इंडिया गेट पर आइसक्रीम, भेलपुरी, कॉर्न चाट और अन्य स्नैक्स की कीमत लगभग 30 से 150 रुपये तक होती है। अगर आप हल्का नाश्ता करते हैं तो 100 रुपये में आराम से काम चल सकता है।