क्या आप भी दिन में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करते रहते हैं? पूरा दिन कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बीत जाता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए ये एक आदत आपकी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है।
Daily Yoga: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने वाले लोग जरूर करें ये योगासन, कमर-पीठ दर्द से मिलेगी राहत
लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। अपने रूटीन में कुछ मिनट योग के लिए जरूर निकालें। फिर देखिए इसके फायदे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी रोजाना कई घंटे बैठकर काम करते हैं और कमर या पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, तो अपने रूटीन में कुछ मिनट योग के लिए जरूर निकालें।
भुजंगासन का करें अभ्यास
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने और पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए जाना जाता है।
- इसमें पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है।
- यह आसन लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न को कम करने में मदद करता है।
- इससे छाती खुलती है और शरीर का पोश्चर बेहतर बनता है।
- नियमित अभ्यास कमर दर्द की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है।
मार्जरीआसन रीढ़ के लिए फायदेमंद
मार्जरीआसन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी की गतिशीलता बढ़ाने के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसमें शरीर को बिल्ली और गाय की मुद्रा में बारी-बारी से लाया जाता है।
- इससे पीठ, गर्दन और कंधों में जमा तनाव कम हो सकता है।
- ऑफिस कर्मचारियों के लिए यह एक शानदार स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है जो कुछ ही मिनटों में शरीर को आराम पहुंचाती है।
बालासन से दूर होती है थकान
बालासन को शरीर को आराम देने वाले योगासनों में गिना जाता है। यह पीठ, कमर और कंधों को गहराई से स्ट्रेच करता है।
- मानसिक तनाव कम करने में भी यह मददगार माना जाता है।
- ऑफिस से लौटने के बाद कुछ मिनट बालासन करने से शरीर को आराम मिल सकता है और दिनभर की थकान कम महसूस हो सकती है।
सेतु बंधासन
सेतु बंधासन योग कमर और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। लंबे समय तक बैठने से कमजोर होने वाली मांसपेशियों के लिए यह काफी लाभकारी माना जाता है।
- इसके अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर हो सकता है और रीढ़ को सहारा मिलता है।
- नियमित रूप से करने पर पीठ दर्द की शिकायत कम हो सकती है।