सब्सक्राइब करें

Lazy Evening Yoga: शाम को सिर्फ 10 मिनट करें ये योगासन, पेट की सूजन और ब्लोटिंग से मिलेगा आराम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 03:47 PM IST
सार

Yoga For Bloating Relief: ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या के लिए कौन से योगासन फायदेमंद हैं? ब्लोटिंग और पाचन संबंधी समस्याओं में बालासन, पवनमुक्तासन, सुप्त मत्स्येंद्रासन, विपरीत करनी और कैट-काउ स्ट्रेच जैसे हल्के योगासन मददगार हो सकते हैं। ये आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करने, गैस कम करने और शरीर को रिलैक्स करने में सहायक माने जाते हैं।

विज्ञापन
Lazy Evening Yoga For Bloating Relief, Digestion And Relaxation Yoga Asanas
शाम को करें इन योगासनों का अभ्यास - फोटो : AI

Evening Yoga Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग दिनभर दफ्तर, स्क्रीन और बैठकर काम करने में व्यस्त रहते हैं। इसका असर केवल मानसिक स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि पाचन तंत्र और शरीर की ऊर्जा पर भी पड़ता है। कई लोगों को शाम होते-होते पेट में भारीपन, गैस, ब्लोटिंग और शरीर में जकड़न महसूस होने लगती है। ऐसे में हर कोई कठिन वर्कआउट या जिम नहीं करना चाहता। यही वजह है कि शाम का आसान वर्कआउट आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इवनिंग योगा यानी शाम के समय किए जाने वाले हल्के और आरामदायक योगासन, जो शरीर को स्ट्रेच करने, तनाव कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन योगासनों को करने के लिए ज्यादा समय, उपकरण या विशेष ट्रेनिंग की जरूरत नहीं होती। आप घर के किसी शांत कोने में सिर्फ 10 से 15 मिनट देकर भी इन्हें कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार शाम के समय हल्की योग प्रैक्टिस करने से शरीर दिनभर की थकान से उबरने लगता है। इसके अलावा ब्लोटिंग, गैस और पेट में भारीपन जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है। हालांकि किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या या दर्द की स्थिति में योग शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

अगर आप भी दिनभर की थकान के बाद शरीर और मन को रिलैक्स करना चाहते हैं, तो ये आसान शाम के योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं

Lazy Evening Yoga For Bloating Relief, Digestion And Relaxation Yoga Asanas
बालासन - फोटो : istock

बालासन 

  • बालासन एक आरामदायक योग मुद्रा है जो पीठ, कंधों और कमर को रिलैक्स करने में मदद करती है।
  • यह आसन मानसिक तनाव कम करने के लिए जाना जाता है।
  • इसके अभ्यास से शरीर शांत और थकान दूर होती है।
  • शाम के समय 1 से 2 मिनट तक इस मुद्रा में रहने से शरीर को आराम महसूस हो सकता है।
Lazy Evening Yoga For Bloating Relief, Digestion And Relaxation Yoga Asanas
पवनमुक्तासन - फोटो : istock

पवनमुक्तासन 
 

  • पवनमुक्तासन को पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना जाता है।
  • इस आसन में घुटनों को पेट की ओर लाया जाता है, जिससे पेट के हिस्से पर हल्का दबाव पड़ता है।
  • यह गैस और पेट फूलने की समस्या में मददगार हो सकता है।
  • यह आसन पाचन को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lazy Evening Yoga For Bloating Relief, Digestion And Relaxation Yoga Asanas
मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Freepik

सुप्त मत्स्येंद्रासन

  • दिनभर एक ही स्थिति में बैठने से रीढ़ और कमर में तनाव बढ़ सकता है।
  • सुप्त मत्स्येंद्रासन यानी लेटकर किया जाने वाला ट्विस्टिंग पोज शरीर को स्ट्रेच करने में सहायक है।
  • आसन से रीढ़ की लचक बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • यह आसन शाम की थकान कम करने के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
विज्ञापन
Lazy Evening Yoga For Bloating Relief, Digestion And Relaxation Yoga Asanas
विपरीत करणी - फोटो : AI

विपरीत करनी प्राणायाम

  • इस आसन में पैरों को दीवार के सहारे ऊपर रखा जाता है।
  • यह मुद्रा रक्त संचार को बेहतर बनाती है।
  • पैरों की थकान कम करने में मदद कर सकती है।
  • लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने वाले लोगों के लिए यह योगासन विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed