सब्सक्राइब करें

Weakness & Fatigue: दिनभर रहते हैं थके-थके और सुस्त? इन योगासनों से करें दिन की शुरुआत फिर देखिए फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 13 Jun 2026 12:09 PM IST
सार

अगर आप चाहते हैं कि शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहे, दिमाग तेज चले और मूड भी बेहतर बना रहे, तो इसका सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय योग है। योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों को संतुलित करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया है। 

विज्ञापन
Daily Yoga to Maintain Energy and Focus full day weakness and fatigue kam karne wale yoga
योगासनों से शरीर रहता है एक्टिव - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी दिनभर थके-थके और सुस्त रहते हैं, खान-पान भी ठीक है फिर भी लंबे समय से ये समस्या आपको परेशान कर रही है?



यह थकान और सुस्ती काम पर भी असर डालने लगती है। ऑफिस में फोकस नहीं बन पाता, पढ़ाई में मन नहीं लगता और छोटी-छोटी चीजें भी बोझ लगने लगती हैं। ऐसे में अक्सर लोग चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय बाद खत्म हो जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहे, दिमाग तेज चले और मूड भी बेहतर बना रहे, तो इसका सबसे आसान और प्राकृतिक उपाय योग है। रोजाना योगासनों के साथ दिन की शुरुआत करें। ये न केवल शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही मन दोनों को भी संतुलित रखता है। 

Daily Yoga to Maintain Energy and Focus full day weakness and fatigue kam karne wale yoga
सूर्य नमस्कार योग - फोटो : Freepik.com

सूर्य नमस्कार के साथ करें दिन की शुरुआत

योग को हजारों वर्षों से स्वस्थ जीवनशैली का आधार माना जाता रहा है। थकान से परेशान रहने वाले लोगों के लिए ये कारगर तरीका हो सकता है।

दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ करें। इसके आसन पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। सुबह खाली पेट 5 से 10 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर तुरंत एक्टिव महसूस करता है।

Daily Yoga to Maintain Energy and Focus full day weakness and fatigue kam karne wale yoga
सूर्य नमस्कार और ताड़ासन - फोटो : Ai

ताड़ासन के कई फायदे

ताड़ासन योग का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इस आसन में शरीर को ऊपर की ओर खिंचाव दिया जाता है, इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर का पॉश्चर भी सुधरता है। 
 

  • लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोगों में अक्सर कमर, कंधे और गर्दन की समस्याएं देखने को मिलती हैं। ताड़ासन इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है। 
  • यह आसन शरीर के संतुलन को बेहतर बनाता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होता है। 
  • सुबह के समय कुछ मिनट ताड़ासन करने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और पूरे दिन के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daily Yoga to Maintain Energy and Focus full day weakness and fatigue kam karne wale yoga
भुजंगासन योग के फायदे - फोटो : Freepik

भुजंगासन से शरीर रहता है एक्टिव

भुजंगासन या कोबरा पोज शरीर में ऊर्जा भरने वाला एक प्रभावी योगासन है। इस आसन में पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी और पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। 
 

  • दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने से पीठ दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ती जा रही है। भुजंगासन इन समस्याओं को कम करने में मदद करता है। 
  • यह छाती को खोलता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बनाता है। 
  • तनाव और चिंता को कम करने में भी इसे मददगार माना जाता है।
विज्ञापन
Daily Yoga to Maintain Energy and Focus full day weakness and fatigue kam karne wale yoga
वृक्षासन के फायदे - फोटो : AI

वृक्षासन बढ़ाता है फोकस 

वृक्षासन आपके शरीर और मन दोनों के संतुलन को मजबूत बनाता है। एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाए रखने वाला ये योगासन शरीर की स्थिरता और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहयाक है।
 

  • वृक्षासन योग करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।
  • यह दिमाग को केंद्रित रखने में भी मदद करता है। 
  • तनाव, चिंता और लगातार बढ़ते काम के दबाव के बीच वृक्षासन मानसिक शांति प्राप्त करने का एक आसान तरीका हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed