सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: क्या फाइबर वाली डाइट से सच में होता है वेट लॉस? जानिए पूरा साइंस

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 14 Jun 2026 06:38 PM IST
सार

फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज से बचाता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में योगदान देता है। क्या फाइबर वाली चीजें वेट लॉस में मदद करता है?

विज्ञापन
why fiber is important does fiber cause weight loss what to eat for this
फाइबर वाली चीजें - फोटो : Amarujala.com/AI

आजकल जब भी हेल्दी डाइट की बात होती है तो इसमें फाइबर की चर्चा जरूरी होती है। आमतौर पर फाइबर को पाचन स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि  ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना हो या फिर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना फाइबर यहां भी फायदेमंद पाया गया है। 



फाइबर आमतौर पर पौधों से मिलने वाले भोजन का वह हिस्सा है जिसे शरीर पचा नहीं पाता। दूसरे कार्बोहाइड्रेट के उलट, आपका शरीर इसे तोड़ नहीं पाता। ऐसे में यह भोजन के पाचन की गति को धीमा करता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है। यही कारण है कि फाइबर युक्त भोजन खाने वाले लोगों को बार-बार भूख कम लगती है और वे कम कैलोरी का सेवन करते हैं। ये शरीर को ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज लेने से भी रोकती है, जिससे शुगर कंट्रोल रहता है।

अब सवाल ये है कि क्या फाइबर वाली डाइट वजन घटाने में भी मददगार है?

why fiber is important does fiber cause weight loss what to eat for this
डाइट में शामिल करें फाइबर वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock

पाचन के लिए बहुत जरूरी है फाइबर

आमतौर पर फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, दाल और सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में  पाया जाता है।
 

  • फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, कब्ज से बचाता है और कोलेस्ट्रॉल-ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। 
  • इसके अलावा यह आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है, जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है। 
  • यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ नियमित रूप से पर्याप्त फाइबर लेने की सलाह देते हैं।
why fiber is important does fiber cause weight loss what to eat for this
मोटापे का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या फाइबर वाली चीजें खाने से वजन कम होता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फाइबर सीधे तौर पर शरीर का फैट बर्न करके वजन नहीं घटाता है। हालांकि इसकी प्रकृति ऐसी होती है कि इसे  वजन घटाने में मददगार माना जाता रहा है।
 

  • फाइबर युक्त भोजन पेट में देर से पचता है और लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगने देता। 
  • इससे आप कम खाते हैं और कुल कैलोरी इंटेक भी कम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
why fiber is important does fiber cause weight loss what to eat for this
वेट लॉस के तरीके - फोटो : Freepik.com

ओवरईटिंग कम करता है फाइबर

इसके अलावा घुलनशील फाइबर पानी को सोखकर जेल जैसी संरचना बना लेता है। इससे भोजन पेट में अधिक समय तक रहता है और पाचन धीमा हो जाता है। लिहाजा भूख कंट्रोल रहती है और बार-बार खाने की इच्छा कम होती है। यही प्रभाव वजन नियंत्रण में मदद करता है।

विशेषज्ञ आमतौर पर वयस्कों को 30-35 ग्राम फाइबर प्रतिदिन लेने की सलाह देते हैं। हालांकि व्यक्तिगत जरूरत उम्र, वजन और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार बदल सकती है। ओट्स, जौ, साबुत अनाज, दालें, अमरूद, सेब, ब्रोकली, चिया सीड्स फाइबर के बेहतरीन स्रोत हैं।

विज्ञापन
why fiber is important does fiber cause weight loss what to eat for this
डाइट में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

फाइबर वाली चीजों के और क्या फायदे हैं?
 

  • फाइबर कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति को धीमा करता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। 
  • फाइबर मल को नरम बनाता है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है और आंतों की सफाई बेहतर तरीके से होती है। 
  • फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन को दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed