सब्सक्राइब करें

World Largest Shivling: दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहां है? जिसका रिकाॅर्ड तोड़गी काशी!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 01:31 PM IST
सार

World Tallest Shivling In Kashi: वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहां है? वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में केरल का महेश्वर श्री शिव पार्वती मंदिर का शिवलिंग है, जिसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। इसके अलावा बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापित 33 फीट ऊंचा और लगभग 210 टन वजनी एकाश्म (एक ही पत्थर से निर्मित) शिवलिंग चर्चा में है। वहीं वाराणसी में 130 फीट ऊंचे शिवलिंग के निर्माण की योजना सामने आई है, जो पूरा होने पर नया विश्व रिकॉर्ड बना सकता है। 

विज्ञापन
World Largest Shivling In India Varanasi Shivling Project News
दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहां है - फोटो : Ai

Duniya Ka Sabse Bada Shivling Kaha Hai: भगवान शिव की नगरी कहे जाने वाले वाराणसी की पहचान सदियों से आस्था, अध्यात्म और संस्कृति के केंद्र के रूप में रही है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से काशी पहुंचते हैं। अब यह प्राचीन नगरी एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रही है। वाराणसी में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के निर्माण की योजना सामने आई है, जिसने शिवभक्तों और पर्यटकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।



प्रस्तावित परियोजना के तहत वाराणसी में लगभग 130 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा। यह केवल एक धार्मिक स्मारक नहीं होगा, बल्कि इसके आसपास विकसित होने वाला विशाल पार्क, संग्रहालय, कला दीर्घा और हरित क्षेत्र इसे एक प्रमुख पर्यटन और आध्यात्मिक केंद्र में बदल देगा। यदि यह परियोजना निर्धारित रूप में पूरी होती है, तो काशी दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग का गौरव हासिल कर सकती है।

दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग
 

  • वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का रिकॉर्ड केरल के महेश्वर श्री शिव पार्वती मंदिर ने बनाया है, जहां 111.2 फीट ऊंचा शिवलिंग मौजूद है।
  • इसके अलावा, कर्नाटक के कोलार जिले में कोटिलिंगेश्वर मंदिर में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग है।
  • बिहार के मोतिहारी में विराट रामायण मंदिर में 33 फीट ऊंचा औऱ 210 टन वजनी दुनिया का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग है।
  • अरुणाचल प्रदेश के जीरो में भी 26 फीट ऊंटा दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग स्थापित है।


सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसे में इन सभी शिवलिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं। लेकिन इन सबको टक्कर देने के लिए वाराणसी में बनने वाला भव्य शिवलिंग आने वाले वर्षों में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन सकता है। आइए जानते हैं इसकी खासियत, वर्तमान रिकॉर्डधारी शिवलिंग और काशी पहुंचने की पूरी जानकारी।

World Largest Shivling In India Varanasi Shivling Project News
केरल में 111.2 फीट ऊंचा शिवलिंग - फोटो : instagram

वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कहां स्थित है?

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चेंकल में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 111.2 फीट है। केरल के इस शिव लिंगम को दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग कहा जाता है। शिवलिंग की इस बेलनाकार संरचना में आठ मंजिल हैं, जिनमें से छह मानव शरीर के चक्रों या ऊर्जा केंद्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

World Largest Shivling In India Varanasi Shivling Project News
काशी का शिवलिंग (प्रतिकात्मक) - फोटो : AI

वाराणसी में बनने वाले शिवलिंग की क्या होगी खासियत?
 

  • प्रस्तावित योजना के अनुसार, काशी में लगभग 130 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा।
  • यह केवल धार्मिक संरचना नहीं होगी, बल्कि इसके आसपास 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आध्यात्मिक और ऑक्सीजन पार्क विकसित किया जाएगा।
  • यहां संग्रहालय, आर्ट गैलरी, वॉकिंग ट्रैक और हरित क्षेत्र भी बनाए जाने की योजना है।
  • इससे यह स्थान श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Largest Shivling In India Varanasi Shivling Project News
banaras railway station - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कैसे पहुंचें?

  • वाराणसी देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन शहरों में शामिल है।
  • यहां हवाई मार्ग से पहुंचने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उपलब्ध है।
  • रेल मार्ग से वाराणसी जंक्शन और बनारस स्टेशन देश के लगभग सभी बड़े शहरों से जुड़े हुए हैं।
  • सड़क मार्ग से भी लखनऊ, प्रयागराज, पटना और दिल्ली सहित कई शहरों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
World Largest Shivling In India Varanasi Shivling Project News
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

काशी यात्रा में किन स्थानों के दर्शन जरूर करें?

वाराणसी आने वाले श्रद्धालु कुछ मंदिरों और घाटों पर अवश्य जाएं। , 

  • बाबा विश्वनाथ मंदिर
  • दशाश्वमेध घाट
  • अस्सी घाट
  • संकट मोचन मंदिर
  • दुर्गा कुंड
  • सारनाथ


शाम की गंगा आरती काशी की सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक परंपराओं में से एक है, जिसे देखने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed