मां वैष्णो देवी की यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं, एक अलौकिक अनुभव भी होता है। धार्मिक आस्था के साथ ये हमें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है। त्रिकुटा पर्वत की गोद में स्थित माता का दरबार भक्तों को एक अलग ही आध्यात्मिक दुनिया में ले जाता है। घंटों की चढ़ाई, जयकारों की गूंज और माता के दर्शन के बाद मिलने वाली संतुष्टि को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता।
Maa Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी गए हैं तो आसपास की इन 4 जगहों की भी करें यात्रा, ट्रिप बनेगा यादगार
वैष्णो देवी के आसपास कई ऐसी जगहें भी मौजूद हैं जो आपकी यात्रा को और अधिक यादगार बना सकती हैं? अक्सर लोग दर्शन के बाद सीधे घर लौट जाते हैं और इन खूबसूरत स्थलों को देखने का मौका गंवा देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोले के भक्तों के लिए शिवखोड़ी गुफा
शिवखोड़ी गुफा जम्मू क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। गुफा में स्थित शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।
- लगभग 200 मीटर लंबी इस गुफा के अंदर जाने का अनुभव रोमांच से भरपूर होता है।
- गुफा के भीतर प्राकृतिक रूप से बनी संरचनाएं लोगों को आश्चर्यचकित कर देती हैं।
- मान्यता है कि इस गुफा का संबंध अमरनाथ गुफा से भी जोड़ा जाता है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए पटनीटॉप
मां वैष्णों देवी से करीब 94 किलोमीटर की दूरी स्थित पटनीटॉप जम्मू-कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
- यह स्थान अपने घने देवदार के जंगलों, ठंडी हवाओं और मनोरम पहाड़ी दृश्यों के लिए जाना जाता है।
- यहां पहुंचते ही शहरों की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर एक अलग ही सुकून का अनुभव होता है।
- सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा पर्यटकों को आकर्षित करता है, जबकि गर्मियों में मौसम बेहद सुहावना रहता है।
जम्मू का खूबसूरत गार्डन बाग-ए-बाहू
मां वैष्णों देवी से करीब 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाग-ए-बाहू जम्मू शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
- ये अपने सुंदर बगीचों और आकर्षक वातावरण के लिए जाना जाता है।
- रंग-बिरंगे फूलों के बगीचे, हरियाली और म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।
- शाम के समय फाउंटेन की रोशनी और संगीत वातावरण को जीवंत बना देते हैं।
- परिवार के साथ घूमने, पिकनिक मनाने और फोटोग्राफी के लिए बेहद उपयुक्त है।
मानसर झील देगा अलग सुकून
मां वैष्णों देवी से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानसर झील जम्मू क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध प्राकृतिक झीलों में से एक है।
- चारों ओर पहाड़ियों और हरियाली से घिरी यह झील पर्यटकों को शांति और सुकून का अनुभव कराती है।
- यहां बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे झील की सुंदरता को करीब से महसूस किया जा सकता है।
- यहां विभिन्न प्रकार के पक्षी भी देखने को मिलते हैं जो पक्षी प्रेमियों के लिए काफी आनंददायक हो सकता है।