नवंबर का महीना दस्तक दे रहा है और यहीं से ठंड की शुरुआत भी मानी जाती है। ठंड का एक और अर्थ भी है घूमना-फिरना और मौज मस्ती करना। यदि आप नवंबर के महीने में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ ऐसे शहर आपका इंतजार कर रहे हैं जहां जाना एक तरह से पैसा वसूल कार्यक्रम है। यह शहर ऐसे हैं जहां जाना केवल भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी पसंद आता है। आइए जानते हैं नवंबर का महीना कैसे बन सकता है यादगार।
नवंबर से फरवरी के बीच घूमें देश की ये 5 जगहें, विदेशी भी हैं इनके दीवाने
गोवा
गोवा केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के टूरिस्टों का सबसे फेवरेट डेस्टिनेशन है। ऊपर से यदि महीना नवंबर का है तो फिर आपके लिए सोने पर सुहागा होने वाली बात है। दरअसल, गोवा आप साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन नवंबर दिसंबर का महीना आपको यहां खुशनुमा अहसास करवाएगा।
दिसंबर में वैसे भी क्रिसमस ओर न्यू ईयर की छुट्टियां होने के चलते पूरे देश के लोग यहां आते हैं। यहां के समुद्री किनारे, संस्कृति और खान-पान व खुला वातावरण आपकी ट्रिप को यादगार और रोमांचक बना देगा। गोवा में आप विशेष रूप से बागा बीच, कोल्वा बीच, बेनौलीम बीच, पालोलेम बीच, मीरामार बीच, अरम्बोल बीच, पणजी, वास्को डी गामा, मडगांव, मापुसा, पोंडा, ओल्ड गोवा, छापोरा, वेगाटोर, बेनॉलिम, दूधसागर झरना जैसी जगहों पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अमृतसर
अमृतसर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है। सिखों का यह पवित्र तीर्थस्थल कई मायनों में खास है। यदि आप पंजाब की जीवन संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानना चाहते हैं तो फिर ये आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। यहां आप गोल्डन टेंपल, जलियावाला बाग़, बाघा बॉर्डर तरन तारन, दुर्ग्याणा मंदिर और ख़रउद्दीन मस्जिद जैसी जगहों को देख सकते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक यहां आना आपके लिए यादगार अनुभव होगा।
जिम कार्बेट नेशनल पार्क
उत्तराखंड वैसे भी भारत का पर्यटन केंद्र है। पहाड़ों की दुनिया और वहां की आबोहवा आपको आकर्षित करने के लिए काफी है। यहां की वादियों के बीच यहां का मौसम सबसे रोमांटिक और सुंदर है। यदि आप नवंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो जिम कार्बेट नेशनल पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकती है। नैनीताल जिले में स्थित यह नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। वाइल्ड लाइफ़ के शौक़ीनों के लिए ये जगह जन्नत है। जंगली जानवर यहां उन्मुक्त होकर विचरते हुए दिख जाएंगे। यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर मार्च तक है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में भी अप्रैल से लेकर जून तक यहां घूमा जा सकता है।
सुंदरबन
पश्चिम बंगाल का सुंदरबन आपके लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट लोकेशन हो सकता है। यहां भी यदि वाइल्ड लाइफ और एडवेंचर को देखने के शौकीन हैं तो फिर यह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। नवंबर से लेकर जनवरी तक आना यहां सबसे अच्छ टाइम है। यहां आप विशेष रूप से टाइगर रिजर्व सैर की बोटिंग जरूर करें।