फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखनी हो पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती तो अपने पार्टनर संग घूम आएं ये शानदार जगह

Tue, 18 Feb 2020 02:22 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Cheapest travel destinations gangtok sikkim things to do 5 best place to visit
Gangtok - फोटो : Pixabay

पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। देश और विदेश के हजारों-लाखों पर्यटकों की ट्रैवल डायरी में पूर्वोत्तर भारत के पर्यटन स्थलों की सूची जरूर होती है। खूबसूरत प्राकृतिक नजारों से भरे पूर्वोत्तर भारत में घूमने का खर्च बहुत ज्यादा भी नहीं होता। यहां की खूबसूरती ही ऐसी है कि पर्यटकों के दिलो दिमाग में घर कर जाती है। बादलों के चादर ओढ़े पर्वत श्रृंखलाएं यहां की खूबसूरती बढ़ाती है। तो देर किस बात की? आप भी घूम आएं। हम आपको बता रहे हैं पूर्वोत्तर भारत के एक खूबसूरत शहर के बारे में: 

Cheapest travel destinations gangtok sikkim things to do 5 best place to visit
gangtok - फोटो : social media

हम आपको बता रहे हैं सिक्किम की राजधानी गंगटोक के बारे में। गंगटोक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां से आपको कंचनजंघा पर्वत श्रृंखला का शानदार दृश्य देखने को मिलेगा। यह सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है। गंगटोक में चारों ओर प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। यह शहर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। साल 1840 में यह बौद्ध तीर्थस्थल बना। यहां एनची मठ का निर्माण हुआ।

Cheapest travel destinations gangtok sikkim things to do 5 best place to visit
gangtok - फोटो : social media

एमजी रोड, गंगटोक
गंगटोक का दिल कहा जाने वाला एमजी रोड यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। एमजी रोड केंद्रीय शॉपिंग हब है, जहां आपको कई तरह की दुकानें, रेस्तरां और होटल सबकुछ मिलेगा। यहां आने वाले टूरिस्टों के लिए खरीदारी के लिए श्रेष्ठ जगह है। आप यहां पर शॉपिंग के दौरान टहल सकते हैं व बेंचों पर बैठ सकते हैं। यहां सफाई और स्वच्छता पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इस जगह पर केवल पैदल यात्री आते हैं। वाहनों को किसी तरह की अनुमति नहीं है। एमजी रोड गंगटोक फूड एंड कल्चर फेस्टिवल के लिए बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest travel destinations gangtok sikkim things to do 5 best place to visit
gangtok - फोटो : social media

हनुमान टोक, गंगटोक
गंगटोक का हनुमान टोक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक हनुमान जी के दर्शन करने के साथ ही प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लेते हैं| इस मंदिर की देखभाल भारतीय सेना द्वारा की जाती है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह मंदिर 72,00 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। हनुमान टोक आने वाले पर्यटक इस जगह की सुंदरता का भरपूर आनंद लेते हैं। इस जगह का सूर्योदय का नजारा बेहद खास होता है।

विज्ञापन
Cheapest travel destinations gangtok sikkim things to do 5 best place to visit
gangtok - फोटो : social media

ताशी व्यू पॉइंट
इस जगह से आप बर्फ से ढंके पहाड़ों के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। ताशी व्यू पॉइंट पर्यटकों के लिए एक बेहद खास जगह है। यहां से आप हिमालय पर्वत की खूबसूरती को देख सकते हैं। ताशी व्यू पॉइंट मध्य गंगटोक से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह का निर्माण ताशी नामग्याल द्वारा किया गया था, जो 1914 और 1993 के बीच सिक्किम के राजा रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed