फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi to Kainchi Dham: दिल्ली से कैंची धाम कैसे जाएं ? जानें बस-ट्रेन और फ्लाइट का किराया

Sun, 15 Jun 2025 11:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Jun 2025 11:57 AM IST
सार

Best Way To Reach Kainchi Dham: यदि आप भी बाबा नीम करोली के दर्शन करनाा चाहते हैं तो कैंची धाम जाने का प्लान बनाएं। यहां हम आपको पूरी डिटेल देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi to Kainchi Dham trip how to go kainchi dham from delhi know about bus flight ticket disprjand full route
दिल्ली से कैंची धाम कैसे जाएं ? जानें बस-ट्रेन और फ्लाइट का किराया - फोटो : अमर उजाला

Best Way To Reach Kainchi Dham:  उत्तराखंड की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है। यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं, जिस कारण अक्सर वीकेंड्स पर वहां काफी भीड़ भी हो जाती है। वैसे तो यहां कई जगहें हैं जहां के दृश्य बेहद खूबसूरत हैं, पर अगर बात करें कैंची धाम की तो यहां जाकर लोगों को मन की शांति भी मिलती है।



बाबा नीम करोली का ये कैंची धाम नैनीताल जिले में स्थित है। कैंची धाम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। यहां की ऊर्जा, शांति और दिव्यता देखते ही बनती है। आज 15 जून को कैंची धाम का 61वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसे लेकर उत्तराखंड सरकार विशेष तैयारियां की हैं।

अगर आप भी कैंची धाम जाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कैंची धाम कैसे जाएं पूरी ट्रिप प्लान कैसे करें तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Delhi to Kainchi Dham trip how to go kainchi dham from delhi know about bus flight ticket disprjand full route
दिल्ली से कैंची धाम तक बस यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली से कैंची धाम तक बस यात्रा

यदि आप दिल्ली से कैंची धाम बस से जाना चाहते हैं तो ये समझ लें कि दिल्ली से नैनीताल या काठगोदाम तक सीधी बसें जाती हैं, फिर वहां से स्थानीय परिवहन द्वारा कैंची धाम पहुंचा जाता है। कई प्राइवेट बसें सीधे कैंची धाम तक जाती हैं। बात करें इनके किराये की तो साधारण बस का किराया 300-400 रुपये तक रहत है, जबकि एसी और स्लीपर बस का किराया 700 से1,200 तक होता है। इसमें आपको 7 से 9 घंटे आराम से लगेंगे। 

 
Delhi to Kainchi Dham trip how to go kainchi dham from delhi know about bus flight ticket disprjand full route
दिल्ली से कैंची धाम तक ट्रेन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से कैंची धाम तक ट्रेन यात्रा

कैंची धाम का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। ये कैंची धाम से लगभग 42 किमी दूर है। दिल्ली से काठगोदाम की मुख्य ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस हैं। यदि ट्रेन से टिकट बुक कर रहे हैं तो स्लीपर क्लास का टिकट 250 रुपये है, और एसी क्लास का टिकट 600-700 रुपये में आ जाएगा। काठगोदाम से आपको कैंची धाम टैक्सी या बस से जाना होगा। टैक्सी या बस द्वारा 50–100 खर्च हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi to Kainchi Dham trip how to go kainchi dham from delhi know about bus flight ticket disprjand full route
दिल्ली से कैंची धाम तक फ्लाइट यात्रा - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली से कैंची धाम तक फ्लाइट यात्रा

कैंची धाम या फिर नैनीताल का खुद को कोई एयरपोर्ट नहीं हैं। यदि दिल्ली से फ्लाइट बुक करके कैंची धाम जा रहे हैं तो उसके लिए निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है, जो लगभग 75 किलोमीटर दूर है। इसका किराया आसानी से 5000 से 8000 रुपये तक पड़ेगा। इसके बाद एयरपोर्ट से कैंची धाम जाने के लिए टैक्सी द्वारा 2,000–3,500 खर्च हो सकता है। 

 
विज्ञापन
Delhi to Kainchi Dham trip how to go kainchi dham from delhi know about bus flight ticket disprjand full route
दिल्ली से कैंची धाम तक कार ये यात्रा - फोटो : Freepik
दिल्ली से कैंची धाम तक कार ये यात्रा

यदि आप खुद की कार से कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इसमें तकरीबन लगभग 7 से 8 घंटे का समय लग सकता है। इसमें आपके आसानी से 4000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। इसमें टोल टैक्स शामिल है। आप दिल्ली से कैंची धाम अपनी कार से जा सकते हैं, वो सबसे बेहतर विकल्प है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed