{"_id":"6a056d71503661394902dc4d","slug":"delhi-to-rishikesh-budget-trip-under-1000-rupees-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cheap Rishikesh Trip: सिर्फ 1000 रुपए में घूम आएं दिल्ली से ऋषिकेश, जानें बजट ट्रिप का पूरा प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Cheap Rishikesh Trip: सिर्फ 1000 रुपए में घूम आएं दिल्ली से ऋषिकेश, जानें बजट ट्रिप का पूरा प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 14 May 2026 12:09 PM IST
सार
Delhi To Rishikesh Budget Trip : दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 1000 रुपए के बजट में आसानी से घूम सकते हैं। इसके लिए बस या जनरल ट्रेन टिकट, बजट हॉस्टल, लोकल फूड और फ्री टूरिस्ट स्पॉट्स का चुनाव करना जरूरी है। सही प्लानिंग के साथ कम खर्च में शानदार वीकेंड ट्रिप का मजा लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Rishikesh Trip Under 1000 Rs: अगर आप कम बजट में शानदार वीकेंड ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। पहाड़ों की खूबसूरती, गंगा नदी का शांत किनारा, एडवेंचर एक्टिविटीज और आध्यात्मिक माहौल हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सबसे खास बात ये है कि दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा बेहद सस्ती और आसान है। सही प्लानिंग के साथ आप सिर्फ 1000 रुपए के बजट में भी यह ट्रिप पूरी कर सकते हैं।
आजकल युवा कम खर्च में ज्यादा घूमने का प्लान बनाते हैं और ऋषिकेश ऐसी जगह है जहां कम पैसे में भी भरपूर मजा लिया जा सकता है। अगर आप बस या जनरल ट्रेन से सफर करें, बजट हॉस्टल में रुकें और लोकल फूड का आनंद लें तो आपका खर्च काफी कम हो सकता है।
यहां आप त्रिवेणी घाट की गंगा आरती, लक्ष्मण झूला, राम झूला और गंगा किनारे कैफे का आनंद बिना ज्यादा खर्च किए ले सकते हैं। अगर आप भी दोस्तों या सोलो ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो यह बजट गाइड आपके बहुत काम आएगी।
Trending Videos
2 of 6
दिल्ली से ऋषिकेश कैसे पहुंचे?
- फोटो : Adobe stock
दिल्ली से ऋषिकेश कैसे पहुंचे?
दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी लगभग 240 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए बस सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। कश्मीरी गेट से उत्तराखंड रोडवेज और प्राइवेट बसें 300 से 500 रुपए तक में मिल जाती हैं। वहीं जनरल ट्रेन टिकट का खर्च इससे भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बजट में ऐसे करें रहने का इंतजाम
- फोटो : istock
बजट में ऐसे करें रहने का इंतजाम
ऋषिकेश में कई बजट हॉस्टल और धर्मशालाएं मौजूद हैं जहां 200 से 400 रुपए तक में रुक सकते हैं। अगर आप दोस्तों के साथ सफर कर रहे हैं तो डॉर्मिटरी का विकल्प सबसे सस्ता पड़ता है। कई हॉस्टल गंगा घाट के पास भी उपलब्ध हैं।
4 of 6
Chole Bhature
- फोटो : Adobe stock
कम पैसों में लें स्वादिष्ट खाने का मजा
ऋषिकेश में स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबों पर बेहद सस्ता और स्वादिष्ट खाना मिलता है। यहां 50 से 100 रुपए में भरपेट खाना खाया जा सकता है। आलू पूरी, छोले भटूरे और मसाला चाय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बिना खर्च के घूमने वाली बेस्ट जगहें
- फोटो : AdobeStock
बिना खर्च के घूमने वाली बेस्ट जगहें
अगर आपका बजट कम है तो ऋषिकेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां घूमने के लिए टिकट नहीं लगता। त्रिवेणी घाट की गंगा आरती, राम झूला, लक्ष्मण झूला और गंगा किनारे शाम बिताना बिल्कुल मुफ्त है। यहां का शांत माहौल मन को सुकून देता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।