Garmiyon Me Kaun se Jyotirlinga Yatra Karen: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं जहां सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति एक साथ मिल सके। ऐसे में भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए इन पवित्र धामों की यात्रा करते हैं।
गर्मियों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ जाते हैं, क्योंकि इस ज्योतिर्लिंग के कपाट सर्दियों में बंद हो जाते हैं। इस कारण यहां गर्मी और मानसून में काफी भीड़ रहती है लेकिन इसके अलावा भी देश में कई ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ शानदार धार्मिक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। केदारनाथ की तरह ही कई ज्योतिर्लिंग ऐसे स्थानों पर स्थित हैं जहां गर्मियों में मौसम बेहद सुहावना रहता है।
अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में आध्यात्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के बारे में जो गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
Jyotirlinga To Visit In Summer: सिर्फ केदारनाथ ही नहीं, गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये ज्योतिर्लिंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Tue, 19 May 2026 02:15 PM IST
सार
Top Summer Jyotirlinga Destinations: गर्मियों में धार्मिक यात्रा के लिए केदारनाथ, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंग बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। इन जगहों पर आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम भी यात्रियों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन