सब्सक्राइब करें

Low Budget Trip: सिर्फ 2 हजार में घूम आएं ये ठंडी जगहें, 500 रुपये में मिलेगा रूम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 11 May 2026 01:42 PM IST
सार

Cheap Hill Station In India : 2 हजार रुपये में घूमने के लिए सबसे अच्छी ठंडी जगह कौन-सी है? ऋषिकेश, कसोल, माउंट आबू, लैंसडाउन और मैक्लोडगंज जैसी जगहें कम बजट में घूमने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं। यहां ट्रैवल, खाना और रुकने का खर्च मिलाकर लगभग 2 हजार रुपये में ट्रिप पूरी की जा सकती है। कई जगहों पर 500 रुपये तक में हॉस्टल और गेस्ट हाउस भी मिल जाते हैं।
 

विज्ञापन
Summer Budget Trip Cheap Hill Station In India Travel Under 2000 Rupees
गर्मियों में सस्ती ट्रिप के लिए कहां जाएं - फोटो : Ai

Cheap Travel Destinations India: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी का मन किसी ठंडी और सुकूनभरी जगह पर घूमने जाने का करता है। लेकिन कई लोग बजट कम होने की वजह से ट्रिप प्लान नहीं कर पाते।



अक्सर लोगों को लगता है कि पहाड़ों या ठंडी जगहों पर घूमने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि सच यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप बेहद कम बजट में शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं। अगर सही योजना बनाई जाए तो सिर्फ 2 हजार रुपये में सफर, खाना और रुकने तक का खर्च आसानी से संभाला जा सकता है।

इन जगहों पर आपको 500 रुपये तक में होटल, हॉस्टल या धर्मशाला में रहने का इंतजाम भी मिल जाएगा। कम बजट वाले पर्यटक, कॉलेज स्टूडेंट्स और दोस्तों के ग्रुप के लिए ये डेस्टिनेशन किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां की ठंडी हवाएं, खूबसूरत नजारे और शांत माहौल आपको गर्मी से राहत देने के साथ-साथ यादगार अनुभव भी देंगे।

कुछ टूर पैकेज भी हैं जो कम बजट में आपको कई सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं औऱ सफर भी मजेदार तरीके से पूरा कराते हैं। अगर आप भी इस गर्मी में जेब पर ज्यादा बोझ डाले बिना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

Summer Budget Trip Cheap Hill Station In India Travel Under 2000 Rupees
mussoorie - फोटो : istock

मैक्लोडगंज

कम पैसों में विदेशी फील के लिए मैक्लोडगंज जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित मैक्लोडगंड अपनी खूबसूरती और तिब्बती कल्चर के लिए मशहूर है। यहां का मौसम गर्मियों में बेहद ठंडा रहता है। भागसू वॉटरफॉल, कैफे और मोनेस्ट्री घूमने के लिए शानदार जगहें हैं। बजट ट्रैवलर्स के लिए यहां कई सस्ते हॉस्टल मौजूद हैं, जहां 500 रुपये तक में आसानी से ठहरा जा सकता है।

Trending Videos
Summer Budget Trip Cheap Hill Station In India Travel Under 2000 Rupees
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

ऋषिकेश

कम बजट में एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए तो ऋषिकेश आएं। उत्तराखंड का ऋषिकेश घूमने के लिए सबसे सस्ती और शानदार जगहों में गिना जाता है। यहां आप गंगा किनारे कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग और कैफे कल्चर का मजा ले सकते हैं। दिल्ली और यूपी से यहां बस और ट्रेन का किराया काफी कम पड़ता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां 400-500 रुपये में हॉस्टल या धर्मशाला आसानी से मिल जाती है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी ठंडा और सुहावना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Budget Trip Cheap Hill Station In India Travel Under 2000 Rupees
kasol - फोटो : istock

कसोल

पहाड़ों के बीच बजट ट्रिप के लिए कसोल आ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित यह छोटा सा गांव युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां की ठंडी वादियां और पार्वती नदी का नजारा लोगों को खूब आकर्षित करता है। अगर आप पहले से बुकिंग कर लें तो 500 रुपये तक में हॉस्टल मिल सकता है। लोकल ढाबों में सस्ता और स्वादिष्ट खाना भी आसानी से मिल जाता है। ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

विज्ञापन
Summer Budget Trip Cheap Hill Station In India Travel Under 2000 Rupees
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं - फोटो : instagram

माउंट आबू

राजस्थान की ठंडी वादियां देखनी हों तो राज्य के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू के सफर पर आएं। यहां गर्मियों में भी मौसम सुहावना बना रहता है। यहां नक्की झील, सनसेट पॉइंट और दिलवाड़ा मंदिर घूमने लायक जगहें हैं। ऑफ सीजन में यहां 500 रुपये तक में कमरे मिल जाते हैं। अगर आप गुजरात या राजस्थान के आसपास रहते हैं, तो यह ट्रिप आपके बजट में आसानी से फिट हो सकती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed