सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, कोरोना काल में मिल रहा है सैर-सपाटे का मौका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 29 Nov 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
During coronavirus travel the whole world with this virtual tours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
कोरोना नामक वैश्विक महामारी के कारण सारी दुनिया ने अपनी तरह का पहला लॉकडाउन देखा और ऐसे में घूमना-फिरना तो बहुत दूर, घर से निकलना तक प्रतिबंधित हो गया था। आज जब लॉकडाउन में ढिलाई का दौर है तब भी घूमने फिरने में लोग कोताही ही बरत रहे हैं और अनावश्यक किसी से मिलने से बच रहे हैं, जो कि बहुत ज़रूरी भी है। लेकिन घूमने के लिए घर से निकलना की आवश्यकता नहीं रह गई है, आप घर बैठे भी संसार की तमाम प्रसिद्ध जगहों को क़रीब से निहार सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि किस तरह आप घर पर रहकर ही दुनिया का चक्कर लगा सकते हैं।

 



 

 

 
Trending Videos
During coronavirus travel the whole world with this virtual tours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Google
गूगल मैप
किसी नए पते पर जाने के लिए हम सभी गूगल मैप पर निर्भर हैं और इस पर सारी दुनिया के रास्ते मौजूद होते हैं। गूगल मैप की मदद से आप दुनियाभर के प्रसिद्ध स्थल आसानी से स्ट्रीट व्यू विकल्प के माध्यम से देख सकते हैं। स्मार्टफोन में यह विकल्प दाहिनी ओर दिशासूचक यंत्र के ऊपर मौजूद कई विकल्पों में से एक होता है। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने कई गोल नीली रेखाएं और घेरे आ जाएंगे जिन पर क्लिक करते ही आप वहां स्थित जगह पर पहुंच जाएंगे। डेस्कटॉप पर यह दाहिनी ओर नीचे की तरफ़ स्थित होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
During coronavirus travel the whole world with this virtual tours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
दिल्ली स्थित प्रसिद्ध लोटस टेम्पल हो या गुजरात का द्वारिकाधीश मंदिर। ऐसी कई वेबसाइट्स हैं जो आपको इन प्रसिद्ध मंदिरों के वर्चुअल टूर तुरंत करवा देती हैं। साथ ही जिन मंदिरों के भीतर की तस्वीरें उपलब्ध हैं वहां के विग्रह के भी दर्शन आप आसानी से कर सकते हैं। वीआर 360 डिग्री, दिनामलार जैसी वेबसाइट्स आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। साथ ही द्वारिकाधीश मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर आदि के लाइव दर्शन की व्यवस्था मंदिर की वेबसाइट पर की गई है जहां आप घर बैठे ही अपने आराध्य के दर्शन कर सकते हैं।
 
During coronavirus travel the whole world with this virtual tours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Museum of London Archaeology
संग्रहालयों की सैर
गूगल की आर्ट और कल्चर वेबसाइट के माध्यम से आप संसार के कई कला सम्बंधी स्थानों को घर बैठे ही नज़दीक से निहार सकते हैं। यहां पर आप दुनियाभर के लगभग 2500 संग्रहालयों की भीतर से सैर कर सकते हैं। टूर में इस्तेमाल की गई तस्वीरें बेहद उच्च स्तर की होती हैं ताकि आप वहां लिखी ख़ास जानकारी भी पढ़ पाएं। आप न सिर्फ़ यहां कई कलाकृतियों और चित्रों को निहार सकते हैं, बल्कि इनसे सम्बंधित कई लेख आपके ज्ञान को भी बढ़ाएंगे है। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय की वेबसाइट पर आप इस संग्रहालय को देख सकते हैं।
विज्ञापन
During coronavirus travel the whole world with this virtual tours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
डिज्नीलैंड का मज़ा
डिज्नी ने अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिए 360 डिग्री स्ट्रीट पैनारोमा और वर्चुअल थीम पार्क राइड्स लोगों के लिए उपलब्ध करवाए हैं। इनके ज़रिए आप घर बैठे ही डिज्नीलैंड की राइड्स का, वहां होने वाले शोज़ का लुत्फ उठा सकते हैं। यदि आपके पास वीआर (वर्चुअल रिएलिटी) डिवाइस उपलब्ध हो तो आपके लिए यह मज़ा दोगुना हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed