सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोरोना के बीच छोटे बच्चों के साथ कर रहे हैं ट्रैवल, भूलकर ना करें ये गलतियां

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 28 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
If you are travelling with baby in this pandemic follow this precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण यात्राओं पर तो लगाम लग ही चुकी है लेकिन कई सारे लोगों को इन दिनों जरूरी कामों के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ रहा है। परिवार में गमी हो या इकलौते भाई की शादी हो, ऐसे भावात्मक अवसरों पर यात्रा करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में कई सारी महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर भी यात्रा कर रही हैं। छोटे बच्चे मां के बिना रहते नहीं हैं इसलिए उन्हें किसी के पास छोड़कर जाने जैसा तो कोई विकल्प ही नहीं होता है। यदि आप छोटे बच्चों को अपने साथ लेकर यात्रा कर रही हैं तो बहुत जरूरी है कि आप बहुत ज्यादा सावधानियां बरतें। आइए जानते हैं, वे कौनसी बातें हैं जिनका आपको रखना होगा ख्याल। 

Trending Videos
If you are travelling with baby in this pandemic follow this precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बच्चे का सारा सामान साथ लेकर चलें
बच्चे की जरूरत की सभी छोटी- बड़ी वस्तुएं अपने साथ लेकर चलें। दूध की शीशी, डायपर, दवाइयां, खाना सबकुछ साथ ले लें। घर के बाहर से बच्चे के लिए कुछ भी खरीदना खतरे से खाली नहीं है। ट्रेन या बस से यात्रा कर रहे हैं तो किसी अन्य व्यक्ति से कोई भी सामान न लें, पानी की बोतल भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you are travelling with baby in this pandemic follow this precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाथों पर ग्लव्स पहनाएं
छोटे बच्चे कुछ नहीं समझते हैं। वे किसी भी वस्तु को छू लेते हैं और हाथों को मुंह में ले लेते हैं या नाक छू लेते हैं। इसलिए बच्चों को हाथों पर ग्लव्स जरूर पहनाएं। वैसे भी ठंड का मौसम है, ग्लव्स पहनाने से बच्चे को ठंड भी नहीं लगेगी। मां भी बच्चे की सुरक्षा के लिए हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें। 

If you are travelling with baby in this pandemic follow this precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में न दें बच्चा
भले ही कितना ही आवश्यक काम क्यों न हो, शिशु को किसी अन्य स्त्री या पुरूष के हाथों में न दें। यदि वॉशरूम भी जाना है तो बच्चे को या तो किसी परिवार के सदस्य को दें और अकेले हैं तो बच्चे को भी साथ लेकर चले जाएं। महामारी के इस दौर में किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
If you are travelling with baby in this pandemic follow this precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

बार-बार हाथ सैनिटाइज करवाएं
बच्चे ने भले ही आपके सामने कुछ छूआ न हो लेकिन फिर भी उसके हाथों को बार-बार सैनिटाइज कराएं। बहुत तेज खुशबू वाले सैनिटाइजर का प्रयोग न करें, ये बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। खुद के हाथों को भी बार-बार सैनिटाइज करें। सैनिटाइजर की शीशी को हाथों में ही रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed