सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

हिमाचल गए और चंबा नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 28 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
visit chamba the beautiful place in himachal pradesh
पहाड़ी प्रदेश में घूमें चंबा - फोटो : Facebook

हिमाचल प्रदेश में चंबा पर्यटन का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। वैसे तो इस पहाड़ी प्रदेश में कई जगहें घूमने लायक है लेकिन चंबा की अपनी अलग खासियत है। यहां का दिल चुराने वाले मौसम आपको तरोताजा कर देगा। अनेक संस्कृतियों और सभ्यताओं वाले देश भारत में रहकर भी अगर आप हिमाचल प्रदेश की इस खास जगह घूमने नहीं गए तो आप सफल घुमक्कड़ी नहीं कहलाएंगे। आइए हम बताते हैं आपको इस हिमालयी प्रदेश के चंबा की खूबियों और मनमोहक जगहों के विषय में, जो कि सिर्फ उत्तर भारत के इस प्रदेश में है। 

 

 

Trending Videos
visit chamba the beautiful place in himachal pradesh
राजकुमारी चंपावती के नाम पर पड़ा है चंबा का नाम - फोटो : Social media

चंबा की कहानी-
कहा जाता है कि चंबा शहर का नाम वहां की राजकुमारी चंपावती के नाम पर पड़ा। राजकुमारी चंपावती हर दिन शिक्षा के लिए एक साधु के पास जाती थी। इससे राजा को शक हो गया और वो एक दिन राजकुमारी के पीछे-पीछे आश्रम पहुंच गया। वहां उसे कोई नहीं मिला, लेकिन उसे शक करने की सजा मिली और उससे उसकी बेटी छीन ली गई। आसमान में आकाशवाणी हुई कि प्रायश्चित करने के लिए राजा को यहां मंदिर बनवाना होगा। राजा ने चौगान मैदान के पास एक सुंदर मंदिर बनवाया। चंपावती मंदिर को लोग चमेसनी देवी के नाम से पुकारते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
visit chamba the beautiful place in himachal pradesh
चंबा का दिल है चौगान - फोटो : सोशल मीडिया

चौगान
चंपावती मंदिर के सामने एक विशाल मैदान है, जिसे चौगान कहते हैं। एक तरह से चौगान चंबा शहर का दिल है। किसी समय चौगान का यह मैदान बहुत बड़ा था लेकिन बाद में इसे पांच हिस्सों में बांट दिया गया। मुख्य मैदान के अलावा अब यहां चार छोटे-छोटे मैदान हैं। चौगान मैदान में ही हर साल जुलाई में चंबा का मशहूर पिंजर मेला लगता है। चंबा के आसपास कुल 75 प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों में प्रमुख लक्ष्मीनारायण मंदिर, हरिराय मंदिर, चामुंडा मंदिर हैं।

visit chamba the beautiful place in himachal pradesh
शहर की पुरानी तस्वीरे हैं चंबा में मौजूद - फोटो : सोशल मीडिया

भूरी सिंह संग्रहालय 
किसी भी शहर के इतिहास को जानने के लिए यहां के संग्रहालय को जरूर देखना चाहिए। बेशक चंबा का भूरी सिंह संग्रहालय छोटा है, पर इसका प्रबंधन बेजोड़ है। इस संग्रहालय के प्रथम तल पर मिनिएचर पेंटिंग की सुंदर गैलरी है। इसमें गुलेर शैली की बनी पेंटिंग लगाई गई हैं। यहां चंबा शहर की पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। 

 

विज्ञापन
visit chamba the beautiful place in himachal pradesh
खूबसूरत कालाटॉप वन्य अभ्यारण्य - फोटो : Facebook

कालाटाॅप वन्य अभ्यारण्य
डलहौजी और खजियार के रास्ते में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है ये वन्यजीव अभ्यारण्य। इसके चारों तरफ पहाड़, शांत और वातावरण है। हरियाली के बीच स्थित कालाटाॅप सेंचुरी बेहद खूबसूरत है। ये कुछ इस तरह से बना हुआ है कि आप ट्रेकिंग करते-करते इसे पूरा घूम सकते हैं। यहां आप स्वदेशी पक्षियों की प्रजातियों जैसे तीतर, यूरेशियन और ग्रे-हेडेड कैनरी को देख सकते हैं। चलते-चलते जब थक जाओ तो पास में बह रही रावी नदी के ठंडे पानी में पैर डालते ही सारी थकान छूमंतर हो जाती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed