{"_id":"6843bcfa6e0620cff702587d","slug":"five-most-popular-hindu-temples-in-abroad-check-photo-images-2025-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Temples In Abroad : विदेश में ये पांच हिंदू मंदिर हैं बहुत प्रसिद्ध, नहीं जा सकते तो तस्वीरों से करें दर्शन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Temples In Abroad : विदेश में ये पांच हिंदू मंदिर हैं बहुत प्रसिद्ध, नहीं जा सकते तो तस्वीरों से करें दर्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 07 Jun 2025 04:00 PM IST
सार
Popular Hindu Temples In Abroad: तस्वीरों से ही आपको मंदिर की भव्यता का अनुभव मिल सकता है। आइए जानते हैं भारत के बाहर दूसरे देशों में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के बारे में और तस्वीरों के जरिए दर्शन भी करें।
विज्ञापन
1 of 6
अंगकोट वाट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Popular Hindu Temples In Abroad: हिंदू धर्म की समृद्ध परंपरा और आस्था केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। दुनिया के कई देशों में भव्य और अद्भुत हिंदू मंदिर हैं जो न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण भी है। ये मंदिर विदेश में बसे भारतीयों और स्थानीय लोगों के बीच भारतीय संस्कृति का जीवंत स्वरूप बने हुए हैं। विदेश यात्रा के दौरान आप भी इन मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां की भव्यता और आध्यात्मिक शांति आपका मन मोह लेगी।
हालांकि अगर आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते हैं तो भी विदेशों में स्थित सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के दर्शन तस्वीरों के माध्यम से कर सकते हैं। तस्वीरों से ही आपको मंदिर की भव्यता का अनुभव मिल सकता है। आइए जानते हैं भारत के बाहर दूसरे देशों में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों के बारे में और तस्वीरों के जरिए दर्शन भी करें।
2 of 6
अंगकोट वाट कंबोडिया
- फोटो : instagram
अंगकोर वाट, कंबोडिया
कंबोडिया के अंगकोट वाट मंदिर का इतिहास 12वीं शताब्दी से जुड़ा है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बाद में यह बौद्ध मंदिर में बदल गया। अंगकोट वाट को दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है। मंदिर परिसर 400 एकड़ में फैला है। मंदिर की नक्काशी जटिल और उभरी हुई आकृतियां इसे खास बनाती हैं। मंदिर की मूल वास्तुकला और मूर्तिकला आज भी हिंदू धर्म की महिमा को दर्शाती है। मंदिर की दीवारों पर महाभारत और रामायण की कहानियां उकेरी गई हैं। अंगकोट वाट मंदिर की भव्यता सूर्योदय के समय सबसे अद्भुत दिखाई देती है।
3 of 6
IRCTC Nepal Tour Package
- फोटो : Istock
पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी हिंदू मंदिर है। यहां राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। पशुपतिनाथ मंदिर पवित्र बागमती नदी के किनारे स्थित है। यह हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की लगभग एक मीटर ऊंची चार मुंह वाली प्रतिमा स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुरुगन मंदिर, सिडनी
- फोटो : instagram
मुरुगन मंदिर, ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में मुरुगन टेंपल है। भगवान मुरुगन को पहाड़ों का देवता माना जाता है। यह भव्य मंदिर न्यू साउथ वेल्स के पहाड़ों पर स्थित है। इसे सिडनी मुरुगन नाम से भी जाना जाता है। सिडनी में रहने वाले हिंदू धर्म के लोगों के लिए इस मंदिर के लिए काफी आस्था है।
विज्ञापन
5 of 6
तनाह लोट मंदिर, बाली इंडोनेशिया
- फोटो : Instagram
तनाह लोट मंदिर, बाली
बाली इंडोनेशिया का एकमात्र हिंदू बहुल प्रांत है। तनाह लोट दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर एक चट्टान के ऊपर बना है और बाली के हिंदुओं के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है। यह बाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।