सब्सक्राइब करें

Holi 2026: ट्रेन में सीट नहीं, बस में भीड़? ऐसे करें तनाव-मुक्त होली यात्रा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 23 Feb 2026 03:39 PM IST
सार

Holi Travel Tips: होली आने वाली है। त्योहार पर बस या रेल में काफी भीड़ रहती है। भीड़ से बचकर सुरक्षित यात्रा करना चाहते हैं तो इन बातों को याद रखें।

विज्ञापन
Holi 2026 Travel Tips Safe Journey Guide in hindi
होली पर यात्रा कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : adobe

Holi Journey Safety Tips: होली का त्योहार आते ही देशभर में घर वापसी की लहर शुरू हो जाती है। नौकरी या पढ़ाई के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर वापसी के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन इस दौरान ट्रेनों, बसों और फ्लाइट्स में भारी भीड़ रहती है।



त्योहार के समय यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन सही योजना, सतर्कता और स्मार्ट ट्रैवल टिप्स अपनाकर आप भीड़ से बचकर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी इस होली सुरक्षित और बिना तनाव के सफर करना चाहते हैं, तो ये ट्रैवल टिप्स आपके बेहद काम आएंगे।

Trending Videos
Holi 2026 Travel Tips Safe Journey Guide in hindi
होली पर पहले से टिकट बुक करें - फोटो : Adobe Stock

पहले से टिकट बुक करें
 

होली जैसे बड़े त्योहार पर ट्रेन टिकट जल्दी फुल हो जाते हैं।
 

  • यात्रा की तारीख तय होते ही अग्रिम बुकिंग कर लें।

  • वेटिंग टिकट से बचें।

  • जरूरत हो तो स्पेशल ट्रेन या बस विकल्प देखें।

रेल यात्रा के लिए आप भारतीय रेलवेज की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें।


यात्रा का समय स्मार्ट तरीके से चुनें
 

  • होली से 2-3 दिन पहले या बाद में यात्रा करें।

  • पीक टाइम शाम 5 10 बजे यात्रा करने से बचें।

  • वीकडेज़ में सफर करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2026 Travel Tips Safe Journey Guide in hindi
यात्रा के दौरान हल्का सामान रखें - फोटो : istock

 हल्का और सुरक्षित सामान रखें
 

  • जरूरी सामान ही पैक करें।

  • कीमती वस्तुएं अलग और सुरक्षित रखें।

  • बैग पर नाम और मोबाइल नंबर लिखें।


ऑनलाइन अपडेट चेक करते रहें
 

  • ट्रेन या बस का लाइव स्टेटस चेक करें।

  • फ्लाइट हो तो एयरलाइन की आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।

  • ट्रैफिक अपडेट के लिए मैप ऐप का उपयोग करें।

Holi 2026 Travel Tips Safe Journey Guide in hindi
खुद ड्राइव कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Freepik

परिवार के साथ यात्रा में सावधानी
 

  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

  • भीड़ में हाथ न छोड़ें।

  • एक मीटिंग पॉइंट पहले से तय कर लें।


खुद गाड़ी से जा रहे हैं तो ध्यान रखें
 

  • वाहन की सर्विस पहले करवा लें।

  • लंबी यात्रा में हर 2–3 घंटे में ब्रेक लें।

  • रात में अनजान रास्तों से बचें।

विज्ञापन
Holi 2026 Travel Tips Safe Journey Guide in hindi
भीड़ में सुरक्षित यात्रा के टिप्स - फोटो : Adobe stock

कैश और डिजिटल पेमेंट दोनों रखें
 

  • थोड़ी नकदी साथ रखें।

  • डिजिटल पेमेंट ऐप्स का बैकअप रखें।

  • सार्वजनिक जगहों पर खुले में पैसे न निकालें।


स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें
 

  • पानी की बोतल और हल्का खाना साथ रखें।

  • मास्क और सैनिटाइज़र रखें। यह भीड़ में उपयोगी है।

  • किसी अनजान व्यक्ति का दिया हुआ खाना न लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed