फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hornbill पक्षी के नाम पर पड़ा इस फेस्टिवल का नाम, नहीं जा पाए थे नागालैंड तो निकल पड़िए त्रिपुरा

Fri, 07 Feb 2020 02:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
hornbill festival 2020 shedule tickets dates in tripura after nagaland know all about it
Hornbill Festival - फोटो : Social Media

नागालैंड की क्षेत्रीय संस्कृति और परंपरा दिखाने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल हर साल एक से 10 दिसंबर तक आयोजित होता है। इस फेस्टिवल में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। नागालैंड के किसामा गांव में होने वाले इस फेस्टिवल में कई लोगों के जाने की इच्छा तो होती है, लेकिन कभी छुट्टी न मिलने से, कभी खराब स्वास्थ्य के चलते या फिर कभी अन्य कारणों से नहीं जा पाते। आप भी अगर बीते दिसंबर इस फेस्टिवल में नहीं जा पाए हैं तो चिंता की बात नहीं है। आप त्रिपुरा का रुख कर सकते हैं, क्योंकि इसी साल से यहां भी हॉर्नबिल फेस्टिवल शुरू हो रहा है। आइए जानते हैं, कब होगा यह फेस्टिवल और यहां क्या कुछ खास होने वाला है: 

hornbill festival 2020 shedule tickets dates in tripura after nagaland know all about it
Hornbill Festival - फोटो : Insta

‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ अबतक नगालैंड के फेमस किसामा गांव में होता आया है, लेकिन अब यह फेमस फेस्टिवल त्रिपुरा में भी आयोजित होगा। त्रिपुरा विधानसभा के मुख्य सचेतक (टीएलए) कल्याणी रॉय ने बताया कि आठ और नौ फरवरी को पश्चिम त्रिपुरा जिले के बारामुरा इको-पार्क परिसर में 'हॉर्नबिल फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन तेलियामुरा सब-डिविजन में होना है, जहां कई पर्यटन स्थल हैं।

hornbill festival 2020 shedule tickets dates in tripura after nagaland know all about it

रॉय के मुताबिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी सिलसिले में त्रिपुरा में दो दिवसीय 'हॉर्नबिल महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि त्रिपुरा में हॉर्नबिल फेस्टिवल के आयोजन का विचार पहली बार मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hornbill festival 2020 shedule tickets dates in tripura after nagaland know all about it
Hornbill Bird - फोटो : Instagram

हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर फेस्टिवल क्यों?
इस फेस्टिवल का नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है। पक्षी की इस प्रजाति की पहचान ‘ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल’ (एन्थ्राकोसेरोस अल्बेरोस्ट्रिस) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि इस साल त्रिपुरा में 300 से अधिक हॉर्नबिल देखे जा चुके हैं। त्रिपुरा वन विभाग ने 'ओरिएंटल पाइड हॉर्नबिल’ को सिपाहीजाला वन्यजीव अभयारण्य में पालन और प्रजनन के लिए रखा है।

विज्ञापन
hornbill festival 2020 shedule tickets dates in tripura after nagaland know all about it
Hornbill Festival - फोटो : Social Media

नागालैंड में हर साल होता है आयोजन
हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हर साल दिसंबर महीने में किया जाता है। यह कार्यक्रम नागा हेरिटेज विलेज किसामा में आयोजित किया जाता है, जो कोहिमा से लगभग 12 किमी दूर है। फेस्टिवल का उद्देश्य नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित करना और संरक्षित करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed