Famous Masjid: रमजान का पवित्र महीना इबादत, रोज़ा और आध्यात्मिक शुद्धि का समय होता है। इस दौरान मस्जिदों में विशेष रौनक देखने को मिलती है। पांच वक्त की नमाज़, तरावीह और कुरान की तिलावत से माहौल रूहानी हो जाता है। रमजान में मस्जिद सिर्फ इबादत का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का केंद्र बन जाती है। यहां रोज़ा खोलने के लिए इफ्तार की व्यवस्था, दान-पुण्य और सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाता है। अगर आप रमजान में किसी ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मस्जिद में नमाज अदा करना चाहते हैं, तो यहां दी गई मस्जिदें आपके लिए खास हो सकती हैं।
Ramadan 2026: रमजान पर इन मशहूर मस्जिदों में नमाज पढ़ने का मिलेगा खास सवाब
Mosques in India: अगर आप रमजान में मस्जिद जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि नमाज का समय पहले से जांच लें। भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें। सादगीपूर्ण और शालीन वस्त्र पहनें। साथ ही स्थानीय नियमों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
जामा मस्जिद, दिल्ली
भारत की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक मस्जिदों में से एक जामा मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1656 में कराया था। रमजान के दौरान यहां हजारों लोग रोज़ा खोलते हैं और तरावीह की नमाज़ में शामिल होते हैं। पुरानी दिल्ली की रौनक और इफ्तार का माहौल इसे खास बनाता है।
क्यों जाएं?
-
ऐतिहासिक महत्व
-
विशाल नमाज़ स्थल
-
रमजान में विशेष रौनक
मक्का मस्जिद, हैदराबाद
चारमीनार के पास स्थित मक्का मस्जिद दक्षिण भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिनी जाती है। इसका निर्माण 17वीं सदी में शुरू हुआ था। रमजान में यहां बड़ी संख्या में लोग तरावीह और जुमे की नमाज़ अदा करने पहुंचते हैं।
खास बात:
-
विशाल आंगन
-
ऐतिहासिक इस्लामी वास्तुकला
-
रमजान में आध्यात्मिक माहौल
हाजी अली दरगाह, मुंबई
अरब सागर के बीच स्थित हाजी अली दरगाह रमजान में इबादत के लिए विशेष स्थान बन जाती है। यहां नमाज़ के साथ-साथ लोग दुआ और मन्नत के लिए भी आते हैं।
क्यों है खास?
-
समुद्र के बीच स्थित
-
रमजान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु
-
ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व
ताज-उल-मस्जिद, भोपाल
भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक ताज-उल-मसाजिद अपनी खूबसूरत गुलाबी वास्तुकला के लिए जानी जाती है। रमजान के दौरान यहां बड़ी संख्या में रोज़ेदार नमाज़ और तरावीह के लिए जुटते हैं।