{"_id":"5c495f76bdec22128b558a2d","slug":"if-you-are-going-for-kumbh-what-to-do-and-what-to-not-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ में जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कुंभ में जा रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kumbh photo 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रयागराज में मकर संक्रांति से हिंदुओं के सबसे बड़े उत्सव कुंभ की शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक मेला 3 मार्च तक चलेगा। कुंभ में देश के कोने-कोने से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पवित्र जल में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। अब अगला शाही स्नान 4 फरवरी को है। माना जा रहा है कि इस दिन कुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। हम आपको बता रहे हैं कि कुंभ जा रहे हैं तो कौन-सी गलतियों को भूलकर भी न करें, नहीं तो मुसीबत खड़ी हो सकती है।
2 of 4
Kumbh 2019
कुंभ गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर बसे प्रयागराज में चल रहा है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु स्नान के लिए पवित्र नगरी पहुंच रहे हैं। भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पावन तट पर लगे कुंभ में जा रहे हैं। प्रयागराज के बाद 2021 में कुंभ उत्तराखंड के हरिद्वार में लगेगा।
3 of 4
kumbh photo 2019
अगर आप परिवार के साथ कुंभ जा रहे हैं तो सबसे पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चों को अकेले न छोड़े। नागा साधुओं से किसी बात को लेकर न उलझें। कुंभ में गंदगी बिल्कुल भी न फैलाएं। जहां भी जहां ग्रुप में जाएं, अकेले जाने पर आप गुम हो सकते हैं। कुंभ में विदेशी मेहमानों का अनादर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kumbh 2019
बिना अनुमति के कुंभ में किसी अखाड़ें के टैंट में न पहुंचें। कुंभ में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच सामंजस्य बैठाए। किसी भी श्रद्धालु से लड़े न। कुंभ में आप मोक्ष की प्राप्ति के लिए जाते हैं इसलिए वहां किसी भी तरह की अभद्रता न करें और न ही उपद्रव मचाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।