फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दर्शन टूर पैकेज में करें 7 ज्योतिर्लिंगों समेत 13 दर्शनीय स्थलों की यात्रा

Fri, 21 Feb 2020 11:02 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 21 Feb 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
irctc cheapest tour packages bharat darshan jyotirlinga 2020 visit to 13 tourist places
Bharat Darshan tour package - फोटो : Amar Ujala

आईआरसीटीसी (IRCTC) समय-समय पर देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की सैर कराने के लिए यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने खासकर 'भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रन' की शुरुआत की है। इसी के तहत आईआरसीटीसी एक बार फिर से एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत देश के 12 में से सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का पुण्य अवसर तो मिलेगा ही, अन्य कई पर्यटन स्थलों की भी सैर करने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में: 



irctc cheapest tour packages bharat darshan jyotirlinga 2020 visit to 13 tourist places

यह ट्रेन नॉन एसी होगी। इस पैकेज के अनुसार, श्रीगंगानगर से रवाना होने के बाद 12 रात और 13 दिन का यह टूर होा। सफर के दौरान यात्रियों के लिए गैर वातानुकूलित धर्मशाला में ठहराया जाएगा और दर्शनीय स्थलों तक ले जाने वाली गाड़ी भी नॉन एसी होगी। मार्च में बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होती है, इसलिए बहुत दिक्कतें नहीं होंगी। इसके साथ ही लोगों को शाकाहारी भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था मिलेगी। 

irctc cheapest tour packages bharat darshan jyotirlinga 2020 visit to 13 tourist places
सोमनाथ मंदिर - फोटो : Social Media

इस यात्रा में ओम्कारेश्वर, उज्जैन, वडोदरा, सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, अहमदाबाद, भीमाशंकर, परली बैजनाथ, घृष्णेश्वर, त्रयंबकेश्वर और शिरडी के दर्शन कराए जाएंगे। भारत दर्शन विशेष पर्यटक रेलगाड़ी सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर भी घुमाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
irctc cheapest tour packages bharat darshan jyotirlinga 2020 visit to 13 tourist places

आईआरसीटीसी (IRCTC) की इस भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत एक मार्च से होगी। यह स्पेशल ट्रेन कई तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने के बाद 13 मार्च को वापस श्रीगंगानगर लौटेगी। 

विज्ञापन
irctc cheapest tour packages bharat darshan jyotirlinga 2020 visit to 13 tourist places
दिल्ली कैंट स्टेशन - फोटो : Social Media

इन स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे:

  • दिल्ली कैंट, पानीपत, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर
  • श्रीगंगानगर, अबोहर, मलोट, भटिंडा, बरनाला, धूरी
  • पटियाला, राजपुरा, अम्बाला, कुरूक्षेत्र, करनाल 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed