पहाड़ों, नदियों, झरने और खूबसूरत जंगलों से भरपूर केरल को सीएनन द्वारा उन 19 जगहों की लिस्ट में रखा गया है, जहां 2019 में ट्रैवलिंग के शौकिनों को जाना चाहिए। वैसे तो अधिकांश लोग अपना हनीमून मनाने केरल ही आते हैं, क्योंकि यहां की शांति और प्राकृतिक खूबसूरती दोनों ही उन्हें खूब लुभाती है। इसके अलावा ट्रैवेलिंग के दौरान एडवेंचर करने वालों के लिए केरल पसंदीदा जगहों में से एक है। पिछले साल आई खतरनाक बाढ़ से केरल को काफी नुकसान पहुंचा था ऐसे में सीएनएन की ये लिस्ट इस बात को साबित करती है कि केरल अब भी अपनी खूबसूरती को संभाले रखा है। आइए जानते हैं कि आपके लिए क्या कुछ है केरल में जहां आप सूकून, पार्टी और प्राकृतिक खूबसूरती को पास से निहार सकते हैं।
भारत की इस टूरिस्ट प्लेस को दुनिया में मिली वाहवाही, यहां के कुदरती नजारे देखकर हैरान हैं विदेशी
केरल में सबकुछ मौजूद है और यही कारण है कि केरल को देवताओं का घर कहा जाता है। केरल संस्कृतियों, परंपराओं और लोक नृत्यों का क्षेत्र है। अलेप्पी केरल की बेहतरीन जगहों में से एक है। इस जगह पर सितंबर से मई के बीच जाना बढ़िया रहेगा। अलेप्पी केरल हाउसबोट पर मेड़ के दौरे के लिए जाना जाता है। अलेप्पी में समुद्र के अलावा अंबालापुक्षा श्री कृष्ण मंदिर, कृष्णापुरम पैलेस, मरारी समुद्र तट घूमने के लिए अच्छी जगह है।
वर्कला
केरल में मौजूद वर्कला देश के सबसे अच्छे समद्र तटों में से एक है। तिरुवनंतपुरम से 51 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद वर्कला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के चलते दुनियाभर के पर्यटकों को खूब भाता है। यहां मौजूद समुद्र तट दुनिया भर के पर्यटकों को बहुत लुभाता है और इसको और आकर्षित और रोमांचक बनाने के लिए कई सारी एक्टिविटिज की जाती है। जैसे कि सूर्य स्नान, बोटिंग, सर्फिंग और आयुर्वेदिक मालिश भी दी जाती है।
कोच्चि केरल के अन्य पर्यटन स्थल में से घूमने का आसान तरीका है। कोच्चि केरल टूर के लिए स्टार्टिंग प्वाइंट है, जिसके वजह से यह आकर्षित जगहों में से एक है। एनार्कुलम शहर काफी तेज और आधुनिक शहर है जो ब्रिटिश, पुर्तगाली और डच कल्चर का मिश्रण है। एनार्कुलम को अरब सागर की रानी के रूप में भी जाना जाता है।
