सब्सक्राइब करें

स्कूबा डाइविंग के शौकीनों के लिए खास है भारत के ये 4 शहर, एक बार जरूर जाएं घूमने

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Know about best scuba diving sports in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

समुद्री जीवन को समझने और देखने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए स्कूबा डाइविंग से शानदार और सुविधाजनक और कोई तरीका नहीं है। स्वाभाविक सी बात है लुभावनी, रंगीन और विविध समुद्री जीवों से भरे समुद्री ब्रह्मांड के करीब जाना हर कोई पसंद करेगा। स्कूबा गोताखोर समुद्र की गहराई के अंदर छिपी दुनिया का पता लगाने के लिए अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार अद्भुत गोताखोरी स्थलों की यात्रा जरूर करते हैं। अगर आपको भी नयी चीजों की खोज करने में रूचि है और इसके लिए घूमना पसंद करते हैं तो स्कूबा डाइविंग से अच्छी चीज आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकती है।

Trending Videos
Know about best scuba diving sports in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूबा डाइविंग क्या होता है?

स्कूबा डाइविंग पानी के नीचे डाइविंग करने का एक खास तरीका है। इस डाइविंग के दौरान गोताखोर सेल्फ कोंटेनेड अंडरवॉटर ब्रीथिंग अप्परेटस के उपयोग से पानी के अंदर सांस लेता है। स्कूबा डाइवर्स पानी में अपने साथ ऑक्सीजन गैस लेकर लेकर जाते हैं, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत न आए और वह ज्यादा देर तक पानी में रह सकें। आइए आपको भारत के उन चार खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about best scuba diving sports in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अंडमान एंड निकोबार द्वीप 
 
भारत में अंडमान और निकोबार एक ऐसा अकेला द्वीप है जो साफ नीले पानी और समुद्री जीवन के साथ हर किसी को आकर्षित करता है। इस जगह का मुख्य आकर्षण स्कूबा डाइविंग एडवेंचर भी है। शहर के भीड़-भाड़ से दूर अंडमान एक ऐसी जगह है जो आपके दिमाग और शरीर को सुकून पहुंचाती है। इसके साथ ही यह आपको स्कूबा डाइविंग के जरिए समुद्री दुनिया का एक शानदार नजारा दिखाती हैं। यहां स्कूबा डाइविंग का सबसे अच्छा समय दिसंबर और मई का महीना है।

Know about best scuba diving sports in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तरानी द्वीप, कर्नाटक
 
तरानी द्वीप को पिजन आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर में स्थित यह आइलैंड स्कूबा डाइविंग के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। वैसे तो यह जगह घूमने के हिसाब से बहुत अच्छा नहीं है लेकिन अगर आप वॉटर स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं तो यहां स्कूबा डाइविंग का पूरा मजा ले सकते हैं। इस आइलैंड के पानी में विजिबिलिटी सिर्फ 10 से 26 मीटर तक ही है जिसके बाद आपको पानी में दिखना बंद हो जाता है। यहां यात्रा का सबसे अच्छा समय दिसंबर और जनवरी के बीच होता है।

विज्ञापन
Know about best scuba diving sports in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लक्षद्वीप
 
लक्षद्वीप भारत का दूसरा आइलैंड है जो स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां विदेश से भी कई सैलानी स्कूबा डाइविंग के लिए हर साल आते हैं। अपने शांत वातावरण के लिए लक्षद्वीप दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां पर स्कूबा डाइविंग की मदद से आप पानी के नीचे की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं। इस द्वीप को मालदीव और मॉरीशस जैसे लोकप्रिय समुद्र तट देश के बराबर माना जाता है। बता दें कि इस जगह पर पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट अगाती में स्थित है और यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का है। शांत समुद्र होने के कारण बांगरम द्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed