सब्सक्राइब करें

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में घूम रहीं कृति सेनन, तस्वीरों में देखें नजारें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 14 Dec 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
kriti sanon share picture from switzerland
- फोटो : insatgram

कृति सेनन आजकल फिल्मों में बहुत व्यस्त है। एक बाद एक रिलीज हुई उनकी दो फिल्मों के बाद वो अब कुछ समय खुद के साथ बिता रही हैं। धरती के स्वर्ग स्विट्जरलैंड में घूमने का अनुभव बहुत ही खास होता है। ये बात कृति की तस्वीरों में लगाए कैप्शन से साफ झलक रही है।



 
Trending Videos
kriti sanon share picture from switzerland
- फोटो : insatgram

कृति सेनन ने स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों के साथ जैसे ही इस कैप्शन "जब आप खुश होती है और आप किसी दूसरे जगह होती है तो बहुत खुशी मिलती है" के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। फैंस के कमेंट आने शुरू हो गए। फैंस ने वॉव, फेवरेट, लवली, गुड, बेहतरीन जैसे हजारों कमेन्ट किए। कृति सेनन की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
kriti sanon share picture from switzerland
- फोटो : insatgram

पर्पल कलर के स्वेटर के ऊपर नियॉन और ग्रीन कलर की जैकेट और लाइट ब्लू कलर की डेनिम जींस में कृति ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। मंकी कैप पहने हुए कृति इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।


 
kriti sanon share picture from switzerland
- फोटो : insatgram
स्विट्जरलैंड में इस समय काफी ठंड हैं इसलिए कृति ने हाथ में ग्लव्स भी पहने हुए हैं। आप भी कृति के इस बेहतरनी लुक से सीख सकते हैं कि कैसे फैशन को ध्यान में रखकर ठंड से बचा जा सकता है। अगर आप भी अब मन बना चुकी हैं स्विट्जरलैंड या किसी हिल स्टेशन पर जाने की तो कृति के इस अंदाज को याद रखें। यह लुक आपको फैशन के साथ साथ ठंड से भी बचा के रखेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed